Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने वाला रहेगा। आप किसी प्रलोभन के चक्कर में अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। बेवजह का तनाव मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई जरूरी जानकारी किसी से शेयर ना करें। आपका प्रमोशन होते-होते रुक सकता है, इसलिए आपको कामों में पूरी मेहनत व ईमानदारी दिखानी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी और उन्हें कहीं बाहर से पढ़ाई का ऑफर भी आ सकता है। जल्दबाजी के किसी काम से आपको कोई नुकसान होगा, इसलिए आप थोड़ा ध्यान दें। आपका मन विचलित रहने से आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिज़नेस कर रहे लोगों को किसी विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने काम को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपनी नौकरी के काम से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको बनी हुई थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही निपटाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे मेल मिलाप करने आए तो आप उसमें गढ़े मुर्दे ना उखाड़ें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसे वापस मिलने में आपको थोड़ी समस्या तो आएगी, लेकिन आपके सभी काम अच्छे से पूरे होंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे और किसी को काम को लेकर कोई सलाह भी दे सकते हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। यदि आपको काम को लेकर कोई उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से किसी दूसरी जगह जाना पड़ सकता है, लेकिन आपकी सेहत थोड़ा कमजोर रहेगी, जिस पर आपको ध्यान देना होगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने विरोधियों को भी आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में आप योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आपकी आय में भी बेहतर रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपको किसी से उधार का लेनदेन करने से बचना होगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने धन को लेकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको भविष्य को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनके ऊपर काम का दवाब भी थोड़ा अधिक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके मन में उलझनें बनी रहेंगी। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य रहने से आपका मन काफी खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से बॉन्डिंग काफी अच्छी रहेगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उनके पीठ पीछे चुगली लगाने की कोशिश करेंगे, जिससे उनके बॉस से रिश्ता भी खराब हो सकता है। यदि कोई पैतृक संपति को लेकर विवाद चल रहा था, उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी और आपका खर्चा भी अधिक होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *