Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की दी गई जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें। आप अपने घर के लिए कुछ चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान पर थोड़ा संयम रखें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना पड़ें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात धन लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आप किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ आपको कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको सदस्यों में एकजुटता बनाए रखना होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप अपने बिजनेस में थोड़ा सोच समझकर भी धन लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में कोई नुकसान हो सकता है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको कुछ जरूरी टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर थोड़ा टेंशन ले सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपका किसी नए घर आदि को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर काम करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहनों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। यदि कोई पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको जीवनसाथी के लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी बात से परिवार में कहासुनी हो सकती है। आप किसी वरिष्ठ सदस्य से काम को लेकर कोई सलाह लें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, लेकिन आपका कोई मित्र आपके लिए इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप थोड़ा सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें, तो ही बेहतर रहेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है आपको काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपके घर मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील हुई थी तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर आप विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ले सकते हैं जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। आपको अपने काम को लेकर मनमर्जी चलाने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके घर में मनमुटाव बढ़ेंगे, जिससे सदस्यों के बीच कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है और दूरियां आने की संभावना है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आपको अपने माता-पिता से पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *