Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन परिवार के किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम भी बनने की संभावना है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपके कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। पार्टनरशिप आप थोड़ा सोच समझकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भी कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप यदि अपने आस-पड़ोस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।

 

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपकी पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई बातचीत हो सकती है। आज आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपको बाद में पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें और धन संचय करने की कोशिश करें, जिससे कि भविष्य में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़ें।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो पिताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और कोई धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए यदि लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी योजनाएं भी आपको बेहतर लाभ देगी। आप अपने खर्चों को भी कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

तुला राशि : आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे और आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन आप उसे अपने जूनियर की मदद से ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है और आप काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिस कारण आप आराम के लिए समय कम निकालेंगे। आप अपने घर के रखरखाव में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लेंगे। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपके मन में भी टेंशन भरपूर रहेगी, लेकिन आप बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण समस्या में आ सकते हैं, इसलिए  आप लोगों से तोलमोल कर ही बोंले, तो ही बेहतर रहेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर  हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

 

मकर राशि :आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाले हैं, क्योंकि उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा ध्यान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को आप किसी प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपनी बुद्धि पर नियंत्रण करके चलना होगा। पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बन सकती है, जिसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने की कोशिश करें। किसी अनजान व्यक्ति पर आप बिल्कुल भरोसा ना करें। आप अपनी कोई मन की इच्छा अपनी माताजी से जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *