Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, लेकिन आपको कामों में कुछ उलझनें आएंगी, जिससे आपको टेंशन भी रहेगी। आपको कामों समस्याएं भी हो सकती हैं। आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें और यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको किसी दूसरे पर ना डालें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके सुख-सुविधाएं बढ़ने से खुशी होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें, जो विद्यार्थी अपने विषयों में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आप किसी सीनियर से सलाह मशवरा आवश्यक करें। आप किसी निर्णय को जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो बाद में आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करेंगे, उनके लिए आप कुछ खाने पीने की चीज आदि भी लेकर आ सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सा संभलकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। रचनात्मक विषयों में काफी रुचि रहेगी। माता-पिता की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला आपको टेंशन देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा, जिसके लिए आपको अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का सोर्सो पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी वाद-विवाद को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आपको अपने बढ़ते खर्चो को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई आदत परिवार के सदस्यों के लिए सिरदर्द बन सकती है। आप अपने कामों को लेकर मिल बैठकर चले। जीवनसाथी से आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपकी कला कौशल में निखार आएगा, जिससे आप कुछ बड़े-बड़े निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़ें। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी को लेकर मुद्दा आपको समस्या देगा, इसलिए आप किसी ऐसे काम में आगे ना बढ़ें। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए आप उनको समय दें और काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। आपके विरोधी आपको किसी वाद-विवाद में फंसाने की कोशिश करेंगे। आपको बुद्धि का प्रयोग करना होगा।

 

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी थी, तो उसके लिए पूरा होने की संभावना है। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी परिवार के सदस्य पर कोई फैसला ना डालें और उन्हें काम को लेकर सलाह अवश्य दें। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में एहतियात बरतने के लिए रहेगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में आप किसी अजनबी से कोई लेन-देन ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों पर नजर रखेंगे, इसलिए आपके आपको अपने कामों पर ध्यान देना होगा। यदि आप धन को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों और भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियां भरपूर रहेगी। भगवान जी की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपके बेवजह के दोस्तों में कड़वाहट होने की संभावना है। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसे लेकर ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य को त्यागकर काम में जुट सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे। आपको कुछ अपरिचित लोगों से भी मदद मिलने की संभावना है। आप अपने मन में कुछ नया करने की ठान सकते हैं। सिंगल लोग यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपके कामों में यदि चुनौतियां आएंगी, तो आप उनसे घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *