Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनके साथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी होगी, लेकिन बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आज आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में भी आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और एक नई पहचान मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

मिथुन राशि : आज आप अपनी प्रतिभा दिखाकर कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपकी कला में भी निखार आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

 

कर्क राशि : आज आपके मन में उलझनें रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। पारिवारिक वाद-विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे कामों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको शेयर मार्केट आदि में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने प्रत्येक कामों को समय से करने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी दूर करने का मौका मिलेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए समझदारी से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आपको पार्टनरशिप थोड़ा देखकर करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा।

 

तुला राशि : आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने इनकम को बढ़ाने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। कोई धन से संबंधित मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपका किसी हो पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी दूसरे पर अपने कामों को लेकर डिपेंड न रहें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं और संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, लेकिन आपको अत्यधिक मेहनत के कारण थकान का अनुभव होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़े परेशानी में आ सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। यदि आपकी कोई गलती परिवार में सदस्यों के सामने उजागर हुई, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत होगी। जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं और आप नियमित प्रयास करते रहें, इसलिए योग और व्यायाम का सहारा अवश्य लें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। यदि कोई पुरानी बीमारी फिर से आपको समस्या दे रही थी, तो उसमें आपको सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनकर चलना होगा। आपको अपने कामों को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो बाद में आपको उसको लेकर पछतावा होगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप उससे अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। कुछ महत्वपूर्ण खर्चो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी और आप एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे, जिससे दोनों एक दूसरे की कमियों को स्वीकार करके एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आपको कुछ काम को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी आपके किसी जूनियर की मदद से दूर होती दिख रही है। भाग्य का दृष्टिकोण आप पर बना रहेगा, इससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *