Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आपको अत्यधिक काम रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाएं और अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे धन धान्य में वृद्धि होगी और कुछ पारिवारिक मामले भी सुलझेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी काफी सटीक रहेंगे। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में मुश्किलें आने से आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर करें।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सोच समझकर सभी काम पूरे होंगे और आपको किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और कुछ नई चीजों को भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा ना समझें। परिवार में किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसकी भी आप संज्ञान लेंगे और उसके लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से भी मिलना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे आपके परिवार के सदस्यों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी परिवार के सदस्यों से खूब पटेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह बेवजह कानूनी हो सकता है। कोई मित्र आपको यदि इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान बताएं, तो आप उसमें सोच समझकर धन लगाएं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपकी बेफिजूल के खर्च करने की आदत के कारण आपका काफी धन व्यय होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए आप उन पर कोई जिम्मेदारी ना डालें। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर ले, नहीं तो बाद में आपको लेकर पछतावा हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने की आप योजना बना सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। राजनीति में भी आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो उसे वापस मिलने में समस्या आएगी। आपको अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी, उन्हें किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए वैसे तो बढ़िया रहने वाला है, लेकिन फिर भी आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर चलना होगा और अपने कामों को आप कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी की कोई मन की इच्छा आप पूरी कर सकते हैं, जिसे आप पूरी करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *