Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी नजर आएगी, जिस कारण से आपका मन भयभीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी जूनियर से आपका कोई  विवाद खड़ा हो सकता है। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी को मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके मन में एक अजीब सा डर बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन यदि आप बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं, तो आप दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कामकाज में आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय निकालेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे और व्यापार में खूब लाभ कमाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया ऑफर मिल सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपनी माताजी को लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो उन्हें वह कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको अपना पक्ष अवश्य रखना होगा, नहीं तो लोग आपको झुठा समझेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कोई कुछ नई परेशानियां लेकर आएगा, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज के दिन आपके मन में उत्साह बना रहेगा, क्योंकि परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे जिससे आप अपनी सारी थकान और तनाव को दूर रखेंगे। कामकाज से जुड़े लोगों को धन लाभ मिल सकता है, लेकिन उन्हें किसी को अपशब्द बोलने से बचना होगा। आपके पिताजी को अक्समात कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना है। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन से अपने मन की कुछ बातें साझा करेंगे। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उनकी कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी, जिनसे उन्हें धन लाभ भी होगा, लेकिन साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाने का सोचा है, तो उसमें आपको पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी अपने किसी प्रियजन की सुनी सुनायी बातों पर भरोसा करके किसी से लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। अपनी आंख- कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना हुआ है।

तुला राशि : आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से अपनी कुछ मन की बातों को साझा करना होगा, नहीं तो आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर गुरुजनों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, लेकिन यदि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्बारा आपको कोई कार्य सौपा जाए, तो आपको उसे समय पर पूरा कर देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको अत्यधिक ताला भुना खाने से पेट दर्द, गैस, उल्टी और दस्त आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनको आपको नजरअंदाज नहीं करना है व समय पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना है। माताजी से यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, जो लोग सट्टेबाजी में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर देवदर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी से संबंधित है, तो उनमें आपको राहत मिलती दिख रही है। यदि आप घूमने फिरने निकले, तो माता-पिता से परमिशन लेकर जाएं, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन यदि आपने अपने धन का निवेश किसी के कहने पर किया, तो वह बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।  किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, क्योंकि संतान को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है और परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे, जिसके कारण आप अपना काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही है, लेकिन संतान के भविष्य के निवेश के लिए यदि कोई योजना बनाई है, तो उसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन कामकाज से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन यदि आप अपने आलस्य को भगाकर कामों की ओर अग्रसर होंगे, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, तभी वह उनको मान सम्मान देंगे। आप अपने बुद्धि व विवेक से जिन निर्णयों को लेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से भी  आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको आपका व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने पुराने मित्र से मिलकर कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिसके कारण आपकी दोस्ती और गहरी होगी। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन परिवार की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उन मामलों में आपको विजय मिलेगी, लेकिन आपका जीवनसाथी से भरोसा उठ सकता है क्योंकि आपकी मर्जी के बिना कोई कार्य कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *