Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान होगा, क्योंकि आप दूसरों के चक्कर में अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्य क्षेत्र में भी यदि आज आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई परेशानी है,तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में यदि आज कोई कलह पैर पसारे हुए है, तो आप उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस को कराना चाहते हैं, तो आज वह आप आसानी से कर पाएंगे और उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आज आपको कुछ पीड़ा होगी। आज आप अपने कार्य पर भी पकड़ बना कर रखेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। रात्रि के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से सावधानी बरतनी होगी, इसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसीलिए यदि किसी की यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें। आज आपको ध्यान देना होगा कि यदि आपको धन उधार भी लेना पड़े, तो किसी से ना मांगे। आज आप अपनी संतान के फिजूल के खर्चे के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क राशि : दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजन से खुशियों भरा समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियां आएंगी। आज राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप शीघ्रता और भावुकता में किसी भी निर्णय को ना लें और अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय लें, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि : आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है, जो उनकी प्रगति में चार चांद लगाएगी। संतान के प्रति आज आप अपने सभी दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा, तो भविष्य में आपके सामने कोई बडी आ सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आपके दिमाग में कोई आईडिया आये, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। यदि आपने भाई या किसी दूसरे को बताया, तो वह उसका लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में पहले किसी व्यवसाय को चलाया हुआ था, तो आपको उसमें उत्तम लाभ होगा। आज काम में काफी मन लगेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपका कुछ भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श करने में समय व्यतीत होगा।

तुला राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि लेकर आ रहा है। आज आपको व्यवसाय से संबंधित भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको मौसमी बीमारियों अपनी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार आदि कुछ समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। व्यवसाय में आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार या छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता लेकर आएगा। आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज परिवार में के सदस्यों में किसी आपसी कलह के कारण विरोध की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा व अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप यदि विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज गृह उपयोगी साधनों में वृद्धि होगी। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन यदि आपने रुपए का लेन देन सावधानी से नहीं किया,तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य के पूरा ना होने के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें आप परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी साथी के कारण तनाव मिल सकता है, क्योंकि उनके साथी अधिकारियों से उनकी चुगली लगा सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय के लिए आज आपको अपने द्वारा ही निर्णय को लेकर आगे बढ़ना होगा व अपने निर्णयों मे किसी को शामिल नहीं करना है  परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजनाओं को बनाकर, उन्हें आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे और अपने व्यवसाय में धन लाभ के अफसरों को पहचानना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, उनका मन प्रसन्न होगा। आज उन्हें अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि व पदोन्नति जैसी शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। आपकी माता जी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। यदि आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में आज किसी नई अनुभूति का अनुभव होगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। आज विधार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आज किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें, तो अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...