Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से कम निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आज आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर अमल करने से पहले अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही उसे अपने व्यापार में लाना बेहतर रहेगा, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जो उनके लिए उत्तम भी रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके मन में एक अनजाना सा भय रहेगा जो व्यर्थ होगा, जिसके कारण आप अपने काम की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से अपने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, इसलिए आज आपको समाज में भी अच्छी छवि का निर्माण बेहतर रहेगा और आपके द्वारा किए गए कार्य से आपकी सराहना होगी। आज आपके घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी शान शौकत पर धन खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप आवेदन कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने संचित धन को बचाकर रखें। यदि आपने उस धन को भी व्यय किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज सफलता मिल सकती हैं। आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने भविष्य में किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने व्यवसाय में भी दिन दोगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे, लेकिन उसके लिए आपको अपने व्यवसाय में आने वाले लाभ के अफसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है। यदि आज आप किसी की संपत्ति की अभिलाषा कर रहे थे, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना भी बेहतर रहेगा।

Read Also  वार्षिक राशिफल: : जानिए कैसा होगा 2023 क्या कहती है आपकी राशि

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा, जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जिसके कारण उन्हे विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है और उनकी ख्वाहिश भी पूरी होगी। यदि आपकी अपने पिताजी से संबंधों में कुछ दरार चल रही थी तो आज वह भी समाप्त होती दिख रही है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आएंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श लेना अवश्य है, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपको किसी धार्मिक आयोजनों में जाने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में चल रही उलझने भी दूर होंगी और जिससे आपके कुछ बिगड़े हुए काम भी बनेंगे। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से भी प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण कार्य क्षेत्र व व्यवसाय में आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपको अपने खान-पान में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको कोई पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। संतान को आज आप यदि किसी कार्य को सौपेंगे, तो उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग अपने धन को लॉटरी, शेयर बाजार अथवा एफडी आदि में निवेश करते हैं, उन्हें आज दिल खुलकर करने से भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत में जा सकते हैं। यदि आप अपनी बहन के विवाह में आ रही किसी बाधा के कारण परेशान थे, तो आज आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज आपने यदि किसी मित्र को अपने व्यवसाय में साझेदार बनाया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आज आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अपनी जेब देखकर मदद करना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे उन्हें उनकी समस्याओं का हल भी मिल सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा, जो अपने मतलब से ही आपके पास आये व आपके किसी काम ना आये, इसलिए आज आपको ऐसे लोगों को पहचान कर उनसे दूरी बनाना बेहतर रहेगा। आज आप ससुराल पक्ष के लोगों से भी मिल मिलने जा सकते हैं, जिसके कारण आपके अपने साले से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी जीवन साथी की मदद से दूर होती दिख रही है। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनकी वेतन वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने साथियों से भी काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके जीवन में लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, क्योंकि विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों के कारण परेशान रहेंगे, जिसका समाधान ढूंढने के लिए वह अपने सीनियर से भी मदद मांग सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें अभी और देरी हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। आज आप अपनी माताजी से यदि कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे थे, तो उन्हें भी दूर कर सकते हैं।

Read Also  13 जुलाई: आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में परेशानी लेकर आएगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मुद्दा फंसा हुआ था, तो आज वह भी सुलझ सकता है और कानून में आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आप स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपनी माताजी से भी किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी व भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, जो परिवार के हित के लिए होंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके छोटे भाई बहनों से भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप अपने आप को रिलैक्स महसूस करेंगे, क्योंकि यदि आपको अपने व्यापार की कुछ टेंशन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आज जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको भी आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आज आपका अपने किसी परिजन पर से भरोसा उठ सकता है, क्योंकि वह आपको जरूरत के समय मदद नहीं कर सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...