Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसके कारण पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है, जो लोग शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, लेकिन आज आप कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के कारण व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार में धन की प्राप्ति के सभी रास्तों पर आसानी से चल पाएंगे, जिसके कारण आप धन लाभ भी अधिक कमा पाएंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके चेहरे पर तेज रहेगा और आपके शत्रु भी आज आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जो लोग लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं, उनको आज कोई रोजगार मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आज आप यदि कोई चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को पूरे जोश में करेंगे, लेकिन उसमें मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे व परिवारिक सहयोग बना रहेगा। आज आपको किसी भी मेल मिलाप के व्यक्ति की बातों में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो वह  बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आज वह कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की समस्याओं को साझा करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे आपको अपने क्रोध व अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने संचय धन को भी खर्च करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको आपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, इसलिए आज आप अपने धन को संचय करने की सोचेंगे व आज व्यापार में भी आपके कुछ प्रतिद्वंदी आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नही तो उसमें आपकी कोई प्रिय व बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज सायंकाल के समय आज आपको अपने मित्रों से कोई प्रसंता दायक सूचना सुनने को मिलेगा, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, आज उनकी तरक्की होगी, जिसके कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी को देने की सोच सकते हैं।

कन्या राशि : आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह बाद में भी आपको परेशानी दे सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय की समस्याओं को अपने भाइयों से साझा करके उनका समाधान लेना होगा, तभी आप अपने व्यवसाय में तरक्की पा सकेंगे। आज यदि आपने अपने किसी सदस्य सगे संबंधी पर भरोसा किया, तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है, जो लोग अपने लंबे समय से रुके हुए धन के आने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उनको नहीं मिलेगा, लेकिन आज आपके आस पड़ोस में कोई भी बात हो, तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपको अपने बढे हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, क्योंकि आपके वह खर्चे व्यर्थ होंगे, फालतू खर्चों के कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन यदि आपने उन्हें समय रहते कम नहीं किया, तो बाद में वह बढ़कर आपको कष्ट दे सकते हैं। आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या सता सकती है, इसलिए यदि कोई कार्य आपको सौंपा जाए, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से मिलने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज यदि आप कोई ऐसा व्यापार करते हैं, जिसमें लोगों को कार्य को समझाना पड़े, तो आज आप उसमें सफल रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा। यदि वह आज आपको कोई सलाह भी दे, तो उनसे बचना बेहतर रहेगा। आज आपको घर से बाहर जाने से पहले सोच विचार कर जाना होगा क्योंकि आज किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज ऐश्वर्य के साधनों पर भी काफी खर्च होगा। आज आपको अपने पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनको मन पसंद कार्य मिलने से कार्य समय पर समाप्त करने में सफल रहेंगे, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के लिए जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। यदि आपने फिर भी जोखिम उठाया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप अपने व्यवसाय में किसी श्रेष्ठ योजना को लागू करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साधनों को जुटाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपको लंबे समय से कुछ चिंता हो रही थी, तो उसमे कमी आएगी, जिसके कारण आप किसी भी कार्य अथवा किसी भी निर्णय को लेने से अच्छा नाम कमाएंगे, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर में कोई हवन पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने परिजनों को भी दावत देंगे। विद्यार्थियों को आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई भी वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपको अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण कार्यक्षेत्र मे भी आज आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा और उसमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजनों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसे  पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके व्यापार में लाभ के कई दरवाजे खुले रहेंगे, जिनको देखकर आप पसंद होंगे, लेकिन यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाये, क्योंकि उसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहे। आज आपको अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में पड़ने से भी बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खींच सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि भविष्य में यदि उन्हें कभी मदद की आवश्यकता हो, तो आप जरूर करें। आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज सक्रिय रहेंगे और वह आपको परेशान करने की भी पूरी कोशिश करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...