Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपने ऊपर भावुकता को हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो लोग आपकी इस कमी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार हो सकता है। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा, जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

वृष राशि : आज का दिन कार्य क्षेत्र में आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिछले किए गए कार्यों के लिए सुखद परिणाम मिल सकते हैं, जिन्हें पाकर आपके मन को संतुष्टि मिलेगी। यदि कार्यक्षेत्र में आपकी अपने किसी सीनियर से कहासुनी हुई थी, तो आज आप उसमें माफी भी मांग सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने व्यापार अथवा नौकरी के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी पीठ में छुरा घौपने का काम करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक भी रहेगी, क्योंकि यदि आज कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, तो उसमें आपकी वाणी की मधुरता को काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेगी। आज आपका अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा उठ सकता है, क्योंकि वह आपको समय पर मदद नहीं करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि : आज विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, जो उनकी दिली इच्छा थी, वह आज पूरी होगी, जो जातक मानसिक रूप से परेशान थे, उन्हें आज अपने जीवनसाथी के जरिए उनसे उन समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपके घर में किसे शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के सभी सदस्यों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी अहम फैसले को ले, तो उसमें आपको अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आपको अपने व्यापार में धन से जुड़े लेने देने को बहुत ही सोच समझ कर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको यह लेनदेन परेशान कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा, लेकिन उन्हें भी व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे, जिन्हें उन्हें पहचान कर उन पर चलना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपकी अपने भाई बहनों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज आपको उसे दूर करना होगा व उनसे माफी मांगनी होगी। आज आपको अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्नता होगी, जिसके कारण उनके कार्यों की सराहना होगी। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाए, तो आप उसे पूरा अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा भी पूरी होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनो की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, इसके लिए आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिसके बाद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज विद्यार्थियों की किसी मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होगी। आज सायंकाल के समय आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को लेकर किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां जाकर उनका मन भी प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको किसी वृद्ध की सेवा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको पीछे नहीं हटना है, लेकिन व्यवसाय में आज आपको अपने किसी साथी से बातचीत करते समय अपने व्यवहार में मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि : आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको आज कोई कष्ट हो, तो उसमें आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में आज उनकी तरक्की अथवा वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी सकती जा सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर राशि : आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम और गहरा होगा। आज आप उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही किसी कार्य को करना बेहतर रहेगा, छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे और उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिनको आपको मजबूरी में करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज नौकरी से जुड़े जातको को कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचना होगा, क्योंकि आज लोग उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसका उन्हें पता भी नहीं होगा और वह उनको उनके अधिकारियों से डांट भी खिलवा सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना होगा वह अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करना होगा। यदि कोई गलती हुई, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई पुराना कष्ट फिर से उधर सकता है, जो लोग अपने व्यापार के लिए आज किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा, जिसके कारण आपके कुछ काम भी लटके रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो उसका फायदा आपके शत्रु उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आज आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे, जो लोग अभी तक सिंगल है। आज उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उनका जीवनसाथी भी बन सकता है। आज आपको धन संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसी से उधार लेना बेहतर रहेगा। यदि आप आज अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह इसका फायदा उठा सकता है, इसलिए आज आपको ऐसा करने से बचना।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...