Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में देर रात से हो रही बारिश - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में देर रात से हो रही बारिश

दिन का तापमान गिरा, फसलों में बीमारी की आशंका
रायपुर। पिछले दो दिनों से बदली हवाओं की वजह से छाए बादल बरस पड़े हैं। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में रात बूंदाबादी हुई। पेंड्रा और बिलासपुर में सुबह बरसात शुरू हो गई। इसकी वजह से दिन का तापमान अचानक ठंडा हो गया है। आज प्रदेश के मध्य और उत्तर बस्तर के इलाकों में भी बूंदाबादी की संभावना है। पेंड्रा के मध्य प्रदेश से लगे इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों से भी इसी तरह के बरसात की खबर है। इसकी वजह से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को सामान्य कामकाज में थोड़ी दिक्कत हुई। बरसात की वजह से इन इलाकों में ठंड भी लौट आई है। सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले में भी देर रात तक बूंदाबांदी हुई है। वहां के अधिकांश इलाकों में सुबह तक बादल थे। लेकिन अभी वहां धूप खिल चुकी है।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा दक्षिण से आ रही है। छत्तीसगढ़ इन हवाओं का मिलन क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के मध्य-उत्तर क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे थे।
-अधिकांश केंद्रों पर रात को गर्मी बढ़ी
बादलों की वजह से प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य से एक से 2 डिग्री तक अधिक है। रात का सबसे कम 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बलरामपुर में दर्ज हुआ है। कोरिया में 13.5, जशपुर में 13.8 और अंबिकापुर में यह 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पेण्ड्रा रोड में भी न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और जगदलपुर में 17.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। एकमात्र दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम है।
-26 फरवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, फरवरी का यह मौसम संक्रमण काल जैसा है। इसमें धूप-छांव जैसी स्थिति बनी रहती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की जो स्थिति बन रही है उसके मुताबिक 25-26 फरवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल आते-जाते रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। तापमान में बड़ा परिवर्तन नहीं होना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...