Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत लेनदेन में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने उधर उच्च अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिली सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।

मिथुन राशि : आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे  किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।

मकर राशि : आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो  आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...