Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको घर व बाहर दोनों ही जगह से एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, आपको बात संभालनी होगी ना कि उसे बढ़ाना है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप मंदिरों में गरीबों की सेवा के लिए दान देंगे। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन व धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृष  राशि : आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई बंटवारा होने वाला था, तो वह आज हो सकता है। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे, इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि : आज आप किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता हैं, जिसके कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य भी उनके आवभगत में लगे नजर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने भाइयों व संतान के विवाह में आ रही समस्या का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको सिरदर्द, बुखार, थकान आदि हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान रखना देना होगा। आज आपके खर्चा बढ़े हुए रहेंगे, जिन्हें लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता से आशीर्वाद लेकर  आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित यदि आज कोई फैसला लिया जाए, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को भी लॉन्च  करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए अभी भी राहत नहीं मिलेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अनुभव का लाभ मिलेगा व आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। यदि किसी अधिकारी से कोई बहस बाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से अपने मन की बातों को साझा किया, तो वह बाद में उनका मजाक बना सकते हैं। आपको माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि वाला रहेगा। आप अपने लिए कुछ चीजें खरीदने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया तो,  वह बाद में आपके रिश्तो में दरार पैदा करवा सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों व सहयोग से किसी परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे परिवार में कुल का नाम और रोशन होगा। पिताजी को यदि कोई रोग चल रहा है, तो उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए यदि किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य ले, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने साथियों के साथ मौज मस्ती करने जा सकते हैं।  प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिय की बातों में खुश नजर आएंगे व उसी कार्य को करेंगे, जिसको वह कहेंगी या कहेंगे, जिसके कारण आप किसी गलत कार्य को भी कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से समय पर मदद ना मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। विद्यार्थियों को  कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  आप कुछ सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात भी होगी।  आपको अपनी माताजी से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देना होगा व उनको प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यापार में मुताबिक लाभ कमा पाएंगे।  सरकारी नौकरी से जुड़ी महिलाओं से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको खाली बैठे लोगों के साथ समय व्यतीत करने से बचना होगा और अपने काम की ओर ध्यान लगाना होगा। व्यापार में यदि आप कुछ धन निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे नफरत करेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप किसी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे तो बाद में यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। संतान को किसी नई नौकरी प्राप्त होने के कारण आपके मन में हर्ष रहेगा। यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आपकी यदि कोई संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा लंबे समय से थी, तो वह आज पूरी होगी। घरेलू स्तर पर भी आप किसी मांगलिक आयोजन को कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच की दूरियां कम होंगी। आपको व्यापार संबंधी यदि पास या दूर की यात्रा पर जाना पड़े तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की बातों को सुनकर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देनी है, नहीं तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *