Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज यदि आपके दिल व दिमाग में अपने व्यापार के लिए कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपका अपने किसी परिजन से मतभेद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है और आज कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। समाज में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में हुए लाभ से आपको संतोष मिलेगा। रात्रि के समय आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से मूड खराब हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको संतान की शिक्षा या नौकरी में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योकि आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। आय के नए नए स्त्रोत मिलने से आपके बिजनेस की समस्या भी समाप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका अपने किसी मित्र व परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई मित्र व परिजन आ सकता है, जिससे आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

सिंह राशि : आज व्यापार व कार्य क्षेत्र में आपको आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में मंदी के कारण भी अपने दैनिक खर्चों को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज विचार-विमर्श कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज आपके मित्र के साथ से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के आज पदोन्नति मिल सकती है।

तुला राशि : आज का  आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता पिता के सहयोग से आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में चली आ रही समस्याओं का भी समाधान खोजने में सफल रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  Cyber Frauds रोकने के लिए RBI का बड़ा फैसला

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराशा लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में यदि किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपको भविष्य में निराशा दे सकता है और आज आपने यदि किसी व्यक्ति या किसी बैक से ऋण लेने का मन बनाया है, तो वह भी आज आपको आसानी से नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थी के लिए यह समय अपने अधूरे लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा। आज आपको शारीरिक रोग भी परेशानी कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज आप अपने व्यापार व कार्य क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चा भी उससे अधिक होगा। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपका पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज रखने के लिए कहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

Read Also  Breaking News: द्वारका शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष में निधन

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप यदि अपने आलस्य को त्याग कर आगे चलेंगे तभी आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र व व्यापार में आज आपके द्वारा किए गए प्रयास असफल रहेंगे, जिससे आपको कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज नौकरी में आपका अपने किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आप अधिक परिश्रम करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होती दिख रही है। दांपत्य जीवन में लंबे  समय से चली आ रही कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी आज कुछ खर्चा कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...