Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि :  आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे, लेकिन आज यदि आप किसी को कोई सीख देंगे, तो वह सही की जगह गलत हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी घर परिवार के सदस्यों से आज आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आज आपकी घर परिवार में यदि आपके आवश्यकता हो, तो ही अपने विचार रखें अन्यथा आप को मानहानि हो सकती हैं। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें काफी हद तक आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप अपने आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज आपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी भूमि भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिसके कारण आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए उतावले रहेंगे। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है। आज आपके घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी आज बना सकते हैं।

Read Also  कनाडा में हिंदुओं पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में आज आपकी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि :  आज का दिन आपका शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। आज कार्य के आरंभ में आपको ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी, लेकिन थोड़ी परिश्रम से ही वह समाप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। घरेलू वातावरण में भी आज कुछ छोटे-मोटे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण में कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है।

Read Also  कल मानाया जाएगा पोला त्योहार

कुंभ राशि : आज आप अपने घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ज्यादा समझदारी के कारण आप के लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा, लेकिन लेकिन इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...