Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यापार व नौकरी में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज यदि आप अपने परिजनों की जिद पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो आपको उसमें अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके स्वभाव में आलस आता है तो आपको उसे दूर करना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए काम में को बिगाड़ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, बीते कल की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में अपने नौकरी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है। आज घर व बाहर के लोग स्वार्थ सिद्धि के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको उनकी चाल को समझना होगा। सायंकाल का समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय में अधिक की उम्मीद रखेंगे, लेकिन इसमें आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार में संयम व धैर्य को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण उनको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार हो रहा है, तो उसमें आप को नुकसान हो सकता है, लेकिन आपको निराश होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना है क्योंकि प्रलोभन में पढ़कर आपको हानि हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है।

सिंह राशि : आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी नजर आएंगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को करने में लापरवाही कर देंगे, तो वह आपको नुकसान दिलवा सकती है। व्यवसाय में भी आज आपको धन व्यय की भरपूर संभावना है, लेकिन आपको लेटलतीफी से बचना होगा, नहीं तो आप के मुनाफे में कमी आ सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय की अधिकता होने के कारण भागदौड करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आपके घर परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगी। आज आपको अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए दिन भर मेहनत में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप अपने बिजनेस में किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा, लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बंधक बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर में सुख के साधनों पर आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। आज यदि आप अपने घर के किसी सदस्य को किए हुए  वादे को पूरा करने मे टालमटोल करेंगे, तो उससे परिवार में अशांति फैल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपका ध्यान ज्यादा मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यवस्था के कुछ जरूरी कार्य को भी टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं में भी निवेश करने का मन बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य की बातों को मानना होगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। घर के वरिष्ठ व्यक्ति आज आपके व्यापार की समस्याओं को सुनेंगे और आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे, इससे आपको परेशानी से थोड़ी निजात मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित हो सकता है। यदि आज व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, इसलिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर उन्हें समझाना होगा। आज आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आपको तेज मसाले वाला भोजन खाने से परहेज रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको अपने घर परिवार में किसी की बात बुरी लगती है, तो वह भी आज आपको चुप रहकर सुनी होगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको अपने आस-पड़ोस की मामूली बातों को अनदेखा करना होगा, नहीं तो अकारण ही आपका विवाद गहरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी व सरकारी कार्यों में आज आपको रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भी आजा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलतादायक रहेगा। व्यवसाय में यदि आज कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा, तो भी धन लाभ कहीं ना कहीं से अचानक से अवश्य होगा। आज आप घर में सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य की आवश्यकता होगी। आज आप स्वभाव से चंचल रहेंगे, लेकिन अन्य लोगों के ऊपर उसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपके स्वास्थ्य में आपको शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...