Google Analytics Meta Pixel मौलाना ने मुसलमानों को भाजपा का विरोध न करने की दी सलाह - Ekhabri.com

मौलाना ने मुसलमानों को भाजपा का विरोध न करने की दी सलाह

दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों से समाजवादी पार्टी (सपा) का साथ छोड़ने, विकल्प तलाशने और भाजपा का विरोध नहीं करने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेरुखी के कारण मुसलमानों का पार्टी में भविष्य नहीं है। इसके तर्क देते हुए सुन्‍नी मुसलमानों के मरकज (केंद्र) बरेली से तल्ख आवाज उठी है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुसलमानों में डर और निराशा है, मगर वे सकारात्मक रहें। विश्लेषण करने की जरूरत है कि हम किसके साथ खड़े और कहां जा रहे हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती ने बीते दिनों कहा कि मुसलमानों ने वोट नहीं दिया। वास्तव में, मुसलमानों ने सामूहिक रूप से सपा को वोट दिए। इससे पार्टी की ताकत में इजाफा तो हुआ, मगर सरकार नहीं बन सकी। उन्होंने इसकी वजह अखिलेश यादव को बताया। बोले, वह अपने समुदाय को एकत्र नहीं कर सके। यादव बहुल 43 क्षेत्रों में भाजपा की जीत इसका प्रमाण है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुसलमानों को धर्मनिरपेक्षता का ठेका लेना बंद कर देना चाहिए। अपनी राजनीति और भागीदारी पर नये सिरे से बात करें। एक खास पार्टी के सहारे रहकर कुछ नहीं मिलेगा। स्थितियां देखते हुए सपा के अलावा दूसरे विकल्प पर विचार करें। किसी के खिलाफ होकर दुश्मनी मोल नहीं लेनी चाहिए। चुनाव के समय ही चेताया था कि अखिलेश्ा यादव मुसलमानों के हितैषी नहीं हैं। वह बडे मुस्लिम चेहरों को पीछे रखकर अकेले चुनाव प्रचार करते रहे। उस समय सपा नेताओं ने मेरी बात का विरोध किया, लेकिन अब वही बातें अच्छी लगने लगीं। आजम खां के करीबी नेताओं और संभल के सांसद डा. शफीकुर रहमान बर्क के बयानों से यह जाहिर हो रहा है। उन्होंने सपा से जुड़े मुसलमानों व वरिष्ठ नेताओं को सलाह दी है कि जितनी जल्दी हो सके, पार्टी छोड़ दें। इसी में भलाई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *