Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी। रात्रि का समय आप आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का आॅफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना काम बनने से विश्वास और मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। माताजी को यदि पहले से कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।

Read Also  सीएम योगी ने डॉ. रामविलास दास वेदांती को दी श्रद्धांजलि

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा और किसी से भी कटु वचन ना बोलें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है,तो उसमें सुधार निश्चित है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या राशि : आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा व साहस पूर्वक आप अपने कठिन कार्यों को करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता हैं,जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई लेन-देन की समस्या आपका सिर दर्द बन सकती है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आपके मन में सकारात्मक विचार रहेंगे,जिनसे आप दूसरों का भला करेंगे और उनकी सेवा में लगे रहेंगे। विद्यार्थी भी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा से लगे रहेंगे,लेकिन आपको किसी साझेदारी में व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है,आपने यदि कोई मन्नत मांग रखी थी,तो वह पूरी होगी।

Read Also  देवीदर्शनं : माँ बम्लेश्वरी,डोंगरगढ़

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे देखकर आपके साथी परेशान रहेंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य को बनाए रखें,क्योकि शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें पूर्ण सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

धनु राशि : आज के दिन आपके अंदर परोपकार की भावना विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे,जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने परिजनों से साझा करना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति दिन रहेगा,लेकिन उसके लिए आप कुछ अनावश्यक खर्चे भी करेंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नये कार्य में निवेश के चक्कर में ना पड़े,नहीं तो बाद में उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है,जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

Read Also  सुविचार: बुरा मत सोचो

कुंभ राशि : आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करने का रहेगा। आपको अपने धन को सीमित व आवश्यकतानुसार ही व्यय करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों का आपको भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है,इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि : सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा,जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति उनसे संबंध बनाने की इच्छा रखेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि संतान से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह हल होगी,लेकिन आपका कोई लटका हुआ काम अवश्य पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

अवैध अतिक्रमण पर चला पिला पंजा, दो मंजिला इमारत गिराई गई

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...