Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से ऋण लेंगे तो आपको आसानी से मिल जाएगा। घर परिवार में चल रही कड़वाहट को आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आपसे आज कोई गलत बोले तो भी आपको चुप लगाना होगा। सायंकाल का समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी अच्छे काम को मिलकर प्रसन्न रहेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप धार्मिक आयोजन में भी अपना आधे से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। संतान व उनके करियर को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपको समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। दाम्प्त्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आज आपसे उधार मांग सकता है,जिसके लिए आपको उसकी मदद करनी होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग अपने धन को किसी अच्छी योजना में लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं,तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की कुछ उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको आज अपने भाईयों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...