Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

 

 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करेंगे और कुछ नये संपर्कों से आज आपको अच्छा मिलेगा। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। यदि कुछ काम को लेकर आ परेशान चल रहे हैं, तो वह दूर होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

 

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अनुभवों का अच्छा लाभ उठाएंगे और यदि आपको कोई धन संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें जान लगाने से बचना होगा और आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपका अपने सगे संबंधियों से भी तालमेल बेहतर रहेगा और आप किसी अच्छे लाभ के चक्कर में धन लगाएंगे तो वह भी आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या पहले से परेशान कर रही है, तो आप उसे अनदेखा ना करें और आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में धैर्य बनाए रखें। यदि आपने जल्दबाजी में कोई काम किया, तो आज आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात कर सकता है। आप आज अपनी गलतियों को लेकर परेशान रहेंगे।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान दें। अत्यधिक भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं और आपको संतान पक्ष की ओर से आपको मिल सकती है।

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों को भी हैरान कर देंगे और आप किसी से तर्क वितर्क और बहसबाजी भी ना पड़े। कला कौशल से आज आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने कुछ विपक्षियों से सावधान रहना होगा और कुछ आप अपनी शान शौकत ही कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के ही सदस्य हैरान रहेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा और आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे और आप विदेशों से आयात- निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में ना पड़े और रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको पहले अपने रुके हुए कामों की सुध बुध लेनी होगी। आप परिवार में किसी सदस्य से जिद ना करें और आपके किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी और आप अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको अपने परिजनों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। आपकी किसी के मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।

 

धनु राशि : आज के दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जिससे आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आज आप लोगों से किए हुए वादों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई प्रसन्नता दायक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपकी साख चारों ओर फैलेगी और सामाजिक कार्यक्रम में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए आनंद में रहने वाला है और आप अपने कुछ लक्ष्यों को लेकर ढील ना बरते, नहीं तो वह समय रहते पूरे नहीं हो पाएंगे। यदि आपने अपने धन को सट्टेबाजी अथवा शेयर मार्केट में निवेश किया था, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलने मिलता दिख रहा है। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं।

 

कुंभ राशि : आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कानूनी संबंधित मामलों में आज जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से खुशियां बनी रहेंगी और आप अपने खानपान की आदतों पर बदलाव लाएं, नहीं तो आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। आपने जल्दबाजी में यदि कई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

 

 

मीन राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके व्यापार में रुकी हुई डील फाइनल होने से कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है और वह अपने रीति रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे और संतान के करियर को लेकर ने आपको थोड़ी चिंता सता सकती है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय रहते आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप धन के मामले के किसी पर भी भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...