Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने खाने पीने की आदतों को बदलना होगा, नहीं तो अत्यधिक मिर्च मसाले व तले भुने खाने से आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑफिस में विरोधी आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपने साथी के साथ किसी भी पार्टी को करने के मूड में रहेंगे। आपको अपने बिजनेस में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपके धन कमाने के मार्ग में व्यवधान आएंगे। आपके मन में किसी नए कार्य को करने के लिए उत्साह बना रहेगा और आप किसी नए निवेश की योजना में भी धन लगा सकते हैं। घर परिवार में किसी अहम मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जिसमें आपको लोगों के सामने अपनी बात रखनी होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपने किसी भी रुके हुए कानूनी कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकता है। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, तो वह अच्छी रहेगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं और आपको कोई शुभ सूचना सुनकर मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि किसी कार्य को करें, तो उसमें संयम बनाए रखें, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते आपका लंबे समय तक साथ निभाएंगे। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको घर व बाहर किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में ना पड़ना अच्छा रहेगा। सायं काल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद भी उसका फल मिल पाएगा। व्यस्तता के कारण आप माताजी द्वारा सौंपे गए किसी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और आपको आज फोन या एसएमएस के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको यदि अपने मकान, दुकान आदि को रेनोवेट कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से निजात मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपका परिचय होगा, जिससे आपको फायदा होगा। आपकी कोई खास चीज खोने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप फिर भी लोगों के साथ प्रसन्न नजर आएंगे। यदि किसी से रुपए पैसे का लेनदेन चल रहा है, तो उनसे आपको सावधान रहना होगा।परिवार के लोगों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा मिलेगा, लेकिन संतान के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपके कुछ अच्छे नए दोस्त भी बनेंगे। यदि आप किसी साझेदार के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में कोई खास परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके काम भी बनते नजर आएंगे। आप परिवार में छोटे बच्चे व जीवन साथी के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

धनु राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उनकी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और किसी से मिलकर रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।कार्य क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। निवेश करने वाले लोगों के साथी धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े आदि जैसी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें, तो पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। छोटे-मोटे झगड़े यदि घर परिवार में चल रहे थे, तो वह समाप्त होंगे और परिवार में खुशियां आएगी। उनके परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन हो सकता है, लेकिन संतान की संगति को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे व बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। वरिष्ठ सदस्य व बुजुर्ग सदस्यों की सेहत की आपको चिंता सता सकती है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन पढ़ाई लिखाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। ऑफिस में कुछ नए साथी आपके काम में हाथ बढाएंगे। आपको मेहनत से किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को निवेश की टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन में खाने-पीने में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके बाद आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके सहयोगी आपके काम में आज आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से भी जबरदस्ती काम करवाने से बचना होगा। आप यदि अपने धन को भविष्य के लिए संचय करके रखेंगे, तो इसका आपको बाद में भरपूर लाभ मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *