Google Analytics Meta Pixel बाहरी व्यक्ति को राज्य सभा सदस्य बनाना छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान- ओपी - Ekhabri.com

बाहरी व्यक्ति को राज्य सभा सदस्य बनाना छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान- ओपी

प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ी महतारी के बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा उनका पुतला दहन किए जाने के मामले में भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि करोड़ों छत्तीसगढ़िया भाई बहनों की बजाय बजाय बाहरी लोगो को राज्यसभा सदस्य बनाया जाना छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान है । भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा छत्तीसगढ़िया वाद की आड़ में भूपेश सरकार हर क्षेत्र में माफियाओं को बढ़ावा दे रही है । छतीसगढ़िया वाद के नाम पर ढोंग नौटंकी व राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए उन्होंने ने भी कलेक्टर छोड़कर सरकारी सेवा के शेष 23 बरस राजनीति को समर्पित किया है । कोयला , शराब , रेत , भर्ती, भू अर्जन सहित ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां सरकार छत्तीसगढ़िया वाद की आड़ में माफियाओं को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ी भाई बहनों के हितों के साथ खिलवाड़ नही कर रही है । भाजपा के प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को छत्तीसगढ़ महतारी का सच्चा हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सन 2000 तक अधिकांश समय केंद्र व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारे रही । छत्तीसगढ़ महतारी की चिंता करने वाले बताए कि कांग्रेस ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन हेतु क्या प्रयास किया ? भाजपा ने छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से पृथक कर करोड़ों छत्तीसगढ़ी भाई -बहन के हृदय में छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा को सही मायने में स्थापित किया । पृथक राज्य के गठन के बाद पंद्रह सालो की सत्ता के दौरान भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य की पंक्ति से निकाल कर विकासशील राज्यो की पंक्ति में ला खड़ा किया । भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ी महतारी का सही मायने में सम्मान किया है । अपनी जवाबदारी से मुंह चुराने वाली कांग्रेस किस मुंह से छतीसगढ़ी महतारी के सम्मान की बात कर रही है ? छत्तीसगढ़िया वाद की आड़ में भोले भाले आदिवासियों के हक मारने का काम भूपेश सरकार ने किया है । प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों का आरक्षण 32% से घटकर 20% हो गया । आरक्षण के इस कमी को लेकर छत्तीसगढ़ी महतारी के आंखो के आंसुओ को कौन पोछेगा ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...