Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपना धन लगाया है, तो वह दोपहर तक आज फाइनल होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव होगा, लेकिन आप अपने पिताजी की मदद से इसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि : व्यापार कर रहे लोगो के लिए कुछ लाभ के नये लाभ नये अवसर लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवन साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज आप उसे मिलवा सकते हैं और उनके रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आपको थोड़ी चिंता भी होगी, लेकिन सायंकाल तक आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने जीवनसथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा तनाव मिल सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार लेकर आएगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से यदि आपका कोई सरकारी कार्य लटका हुआ था, तो वह पूरा होता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें कुछ करना पड़ेगा। भाई व बहनों का भरपूर सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपकी व्यापारिक क्षेत्र में ख्याति में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको अपने सामाजिक क्षेत्र के  अनुभवों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में यदि आपने किसी परिवर्तन को करने की सोची है, तो इसमें भी आप सफल होंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य देगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार की सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दैनिक रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है क्योंकि आपको अपने किसी मित्र की मदद से उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप के भाई और बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज वह भी दूर होगी और परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्य व्यवसाय में चुप रहकर कार्य करना होगा। यदि आज किसी से बहसबाजी में पड़ें, तो वह आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने व्यवसाय के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यदि ऐसा हो, तो पूरी सावधानी से जाएं।

तुला राशि : आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा। सायं काल का समय आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान की तरक्की देखकर भी आज मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए हानि का सौदा सकता है। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम दिखेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप के कामकाज में सुधारने में विशेष योगदान दे रहा हैं। आज आपको अपने व्यवसाय की धीमी गति को तेज करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी, तो आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग से आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सीनियर से तालमेल बिठाकर रखना होगा, नहीं तो वह उनके अधिकारियों से उनकी चुगली कर सकते हैं, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि व्यापार में यदि आप की कुछ पुरानी समस्याएं चल रही थी, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी नई योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भी आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं।

मकर राशि : आज आपको अपने कार्य व व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा व उन्हें दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। यदि अपने साझेदारी में कीसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज आपको अपने आलस्य त्यागकर अपने पार्टनर के साथ मेहनत करनी होगी, नहीं तो वह आपसे कोई धोखेबाजी कर सकता है। पुरानी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उससे भी आज आपको लाभ होगा। पिताजी की सलाह व सहयोग से किए गए कार्य आज आपको अवश्य लाभ देंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होने से आपका विस्तार होगा और यदि आपके कुछ शत्रु है, तो वह भी आज आपस में लड़कर ही समाप्त हो जाएंगे, लेकिन आज आपको शान शौकत दिखाने से बचना होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके परिवारिक रिश्तों को खराब कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि : आज का आपके घरेलू स्तर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए रहेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर होगी। आज आपको कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है और उनको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...