Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी भरपूर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको एक के बाद एक काम आता रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने  मे ना कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा संयम से कार्य करना होगा, जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है और आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड भरा रहेगा, लेकिन आपको संतान से आपको कष्ट  मिल सकता है, जिसके कारण आप  परेशान हो सकता है, लेकिन सायंकाल के समय आपको आज कोई अतिथि कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योकि भागदौड़ के कारण आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप शेयर बाजार में कोई निवेश करते हैं, तो आज वह आपको आशा के अनुकूल लाभ दे पाएगा, जिसे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई खुशहाल समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आपकी वह उलझन व्यर्थ की होंगी, इसलिए आज आपको उलझन में पड़कर अपने कार्यों को पूरा होने में व्यवधान नहीं डालना है व  उन्हे दूर करकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई नया काम व अनुबंध करना चाहते हैं, तो उसे जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है। आपकी राज्य मान पतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको कोई परेशानी दे सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के विवाह संबंधी किसी फैसले पर मुहर लगा सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि उनको पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में कुछ धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में कुछ ऐसे लाभ के सौदे हाथ आएंगे, जिनकी आपने कभी उम्मीद ही नहीं की थी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की बात सुनी होगी, तभी आपके आवश्यक कार्य बनेंगे। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई कार्य पिछले कुछ समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ी रहेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आप परिवार के सदस्यो समय ना देने के कारण आज आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बाद विवाद होता है, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रहेगा। घर परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी, जिसके लिए आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव नहीं रहेगा, जिसके कारण परिवार में एकता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे,तो आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको लंबे समय बाद मिलेगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज विशेष उपलब्धि पा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज आय के नए-नए स्त्रोत नजर आएंगे, जिनको  लिए आपको अपने आलस्य  को त्यागकर चलना होगा। नही तो वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यस्तता के कारण आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके बच्चे आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ का दिन रहेगा। यदि आपको कोई डील को फाइनल करने में समस्या आ रही है, तो आप अपने पार्टनर से सलाह ले सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में पहले से स्थिति बेहतर हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। यदि अपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें देखकर परिवार के सदस्य तुरंत मंजूरी दे सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी, जो आपके बिजनेस के लिए आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र में भी मन के अनुकूल लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। विदेशों से यदि किसी ने व्यापार किया हुआ है,तो आज आपको लाभ का बहुत अच्छा प्रतिशत प्राप्त होगा। संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज आप कुछ धन निवेश करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जिससे वह प्रसन्न होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...