Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख मिलेगा। आज अपने आलस्य को त्यागना होगा। आज आपको घर व बाहर दोनों जगह आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से आप के लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, लेकिन यदि आपने उधार का धन लिया हुआ है, तो इस कारण आपको थोड़ी चिंता रह सकती हैं, लेकिन सभी कार्य पूरे होने से लाभ अवश्य होगा। नौकरी से जुड़े जातकों की कार्यकुशलता की आज प्रशंसा होगी, जिससे उनके आत्मसम्मान की वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके समाज में अच्छे कार्यों से आप का गौरव बढ़ेगा व आपके खानदान का नाम ऊँचा होगा, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष के अच्छे आचरण और उनकी सफलता का यश देखकर आपको हर्ष होगा। आज नौकर चाकर व सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगी और आपको व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आप को आप के निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा क्योंकि यदि आज कोई निर्णय लिया हुआ है, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपनी सोच में निराशा को कोई जगह ना दे। कार्यों में अधिक व्यस्तता रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। धन लाभ से किए गए कार्यों में आज आपको कठिनाई से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। उसके लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ दिलवाएंगे। रूके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद अवश्य है। आज आपके अपने व्यापार के लिए सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश योजनाएं सफल रहेंगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने माता पिता को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए त्वरित निर्णय ना ले पाने के कारण कार्य में बांधा और हानि हो सकती है, इसलिए आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना होगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी वाणी की वाकपटुता आपके किसी सरकारी अफसर की अपनी ओर खींचने में सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। यदि आपका मित्रों से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो उससे आपकी पीड़ा में आज बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या राशि : आज अपने व्यापार की योजना को लेकर कुछ दुविधा में रहेंगे, इसलिए ऐसा हो तो आप अपने पिताजी व अपने भाई से सहयोग व सलाह अवश्य लें। आज आपके व्यापार में किसी भी कार्य की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आपके कार्य प्रमुख व आपके लाभ पैदा हो सकते हैं। आज यदि आप किसी से उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि उसे वापस उतारना मुश्किल होगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के विवाह संबंधित प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकते हैं।

तुला राशि : आज के दिन आप अपने सभी कार्यों को जी जान लगाकर करेंगे, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका व्यापार सातवें आसमान पर होगा, जिसमें आपको धन लाभ भी होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी और अपने परिवार की सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइश करते नजर आएंगे। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपका थोड़ा सावधानी से चलने का होगा। आज आप यदि किसी के प्रति इमानदारी दिखाएंगे, तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और अपने काम से मतलब रखना होगा। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपकी चुगली कर सकते हैं, इससे आपके अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके सरकारी कार्य लंबित रहने से समय वं धन दोनों व्यर्थ में खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला के कारण आपको सफलता मिलती दिख रही है। धर्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी भजन पूजन में मन लगेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य से अधिक फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यवसाय क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का आज आपको मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता देंगे। आज आप अपने आप को शारीरिक रूप से थका हुआ महसुस करेंगे, जिसके कारण आप कुछ आलस भी दिखाएंगे, लेकिन आज आपको अपने आलस्य को भगाना होगा तभी आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होते नजर आ रहे हैं। सरकारी नौकरी की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपका ध्यान राजनीति क्षेत्र के कार्यों पर भी जा सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपको गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति भाव से पूर्ण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति  चारों ओर फैलेगी जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आतंकियों के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। नौकरी पेशा लोगों का यदि प्रमोशन रुका हुआ है, तो वह आज अवश्य होगा। शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को आज आप दिल पर ले लेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों से भी मनमुटाव हो सकता है। आज आपको कुछ व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से प्रमोशन मिल सकता है, इसलिए आज आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें, वही आपको मान सम्मान भी दिलवाएगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन आपको धैर्य से काम लेने का होगा क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आप को नुकसान दे सकते हैं, इसलिए यदि आज व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर लें। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा धन लग सकता है जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन आज आपको कुछ शारीरिक विकार परेशान कर सकते हैं जैसे पाचन क्रिया मंद व पेट में गैस आदि। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सायंकाल के समय शुभ व्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...