Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आपको उसमें किसी बड़े अधिकारी से अनबन नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपको किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने कार्य क्षेत्र की योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे, लेकिन आज आपको कुछ लाभ अचानक से भी मिल सकते हैं, जो आपको संदेह में डाल देंगे, जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतारेंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की यदि अपने अधिकारियों से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मिलने मुलाकात बढ़ानी होगी, जिनका आपको लाभ मिल सके। संतान की उन्नति देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व आलोचकों की किसी आलोचना पर कोई ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लोगों का जन समर्थन मिलेगा और लोगों से मेल मुलाकात करने से उनको फायदा भी होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के सहयोग से जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ ही देगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने करियर की उपलब्धियों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके शत्रु इसमें अडंगा डाल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। यदि वह कोशिश करेंगे, तो उन्हे सफलता मिल सकती हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा,नही तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पाकर वह प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज दिन का काफी समय आप रचनात्मक कार्य में व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी आपको घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। विद्यार्थियों की क्षमता का विकास होगा। यदि राजनीतिक दिशा में कार्यरत हैं, तो आपको किसी अधिकारी की मदद  प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपको अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन वह आपको प्रयास के बाद ही मिल पाएंगी। आपको उन्हे पहचानना होगा और आगे बढ़कर लेना होगा, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके कार्य में रुकावट डाल सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके मन मुताबिक नहीं रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के सुझावों का आज ऑफिस में स्वागत होगा, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ छोटी दूरी पर जाने का प्लान बना सकते है। आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि : आज आपका पूरा दिन कुछ विशेष कर दिखाने की धुन में लगा रहेगा जिसमें सफल भी होंगे। आज आपको अपने किसी परिचित के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आप किसी डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप करने से आपको फायदा भी मिलेगा। आज किसी से वाद-विवाद करने से बचने की कोशिश करनी होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आज आपको रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लम्बे समय के लिए लटक सकते है। यदि आप कुछ नए लोगों से संपर्क बनाएंगे, तो वह आपके व्यापार में मददगार साबित होंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।

मकर राशि : आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ मित्रता रहेगी, जिसके कारण आपको आपके मनपसंद काम सौंपा जा सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन मे सरसता बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो उनके संबंधों में दरार आ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए उत्तम रहेंगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपको सुख देने वाला रहेगा। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप किसी भूमि व वाहन, भवन को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप कुछ निवेश भी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको हर मामले में प्राप्त होता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन हर मामले में आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज वह आपके पिताजी के सहयोग से सुलझ सकती हैं। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं, तो उसमें उन्हें जीत मिलेगी। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी जल्दबाजी में किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...