TODAYS RECIPIE: पनीर स्टफ्ड भटूरे

मौसम कोई भी हो जब बात चटपटा भोजन करने की आती है तो जहन में सबसे पहले छोले भटूरे का ही नाम आता है। छोले भटूरे घर पर भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। मगर ज्‍यादातर लोग घर पर साधारण भटूरे ही बना पाते हैं। बाजार जैसे पनीर स्‍टफ्ड भटूरे बनाना सभी को नहीं आता है। लेकिन इसे बानाना कठिन भी नहीं है। आप घर पर कुछ आसान स्‍टेप्‍स को ध्‍यान में रखते हुए पनीर स्‍टफ्ड भटूरे बना सकते हैं। आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे और बताएंगे कि आप कैसे पनीर भरे हुए भटूरे घर पर बना सकती हैं।

सामग्री

2 कप मैदा 1/2 कप दही 1/2 कप सूजी 2 चुटकी बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्‍मच चीनी 100 ग्राम पनीर 2-3 हरी मिर्च 1/2 छोटा चम्‍मच गरम मसाला 1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई ,नमक ,स्‍वादानुसार, तेल ,पानी

विधि

0 सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदे को छान कर डालें। फिर इसमें बेकिंग सोडा, सूजी, चीनी और दही डालें। इस मिश्रण में 1 चम्‍मच तेल और 1 चम्‍मच नमक डालें।

0 फिर इसे अच्‍छी तरह से मसल लें। ऐसा करने पर सभी सामग्रियां आपस में अच्‍छे से मिल जाएंगी। अब पानी को गुनगुना कर लें। इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके मैदे के मिश्रण में डालें और अच्‍छी तरह से गूंथें।

0 जब भटूरे के लिए मैदा गुंथ कर तैयार हो जाए तो उसे कॉटन के कपड़े से ढांक कर 1 घंटे के लिए रख दें। ऐसा करने पर उसमें अच्‍छा खमीर उठ आएगा।

0 अगर मौसम सर्दियों का है तो बेहतर होगा कि आप 2 से 3 घंटे के लिए मैदे को खमरी उठने के लिए रख दें। इसके बाद आप पनीर की स्‍टफिंग तैयार करें।

0 इसके लिए पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, गरम मसाला, नमक और बारीक कटी हरी धनिया पत्‍ती डालें।

0 अब मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और एक-एक कर उन्‍हें थोड़ा सा बेल कर पनीर की स्‍टफिंग भरें। इस बात का ध्‍यान रखें कि स्‍टफिंग इतनी न भरें कि भटूरा बेलने पर फट जाए। अब इन तैयार लोइयों से भटूरे को बेलें।

0 हो सकता है आपसे गोल भटूरा न बिल पाए। इसलिए आप ओवल शेप में भटूरे को बेल सकती हैं। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें भटूरा डालें।

भटूरे को सुनहरा भूरा होने तक सेकें। अब एक प्‍लेट में टिशु पेपर लगाएं और उसमें भटूरा रखें ताकि सारा एक्‍सट्रा ऑयल टिशु पेपर सोख ले।

0 अब आप गरम-गरम भटूरों को मसालेदार छोले और सलाद के साथ परोस सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...