सर्दियों में गरमागरम मटर का चीला मिल जाते तो खाने का मज़ा ही अलग हो जाता है. मटर का चीला बनाना काफी सरल है और ये आसानी से तैयार होने वाली फूड डिश है. मटर का चीला ब्रेकफास्ट. डिनर में या फिर दिन के वक्त, कभी भी बनाकर खाया जा सकता है. बच्चों को भी मटर का चीला काफी पसंद आएगा. आइए जानते हैं मटर का चीला बनाने की आसान रेसिपी.
मटर का चीला बनाने के लिए सामग्री
मटर के दाने – 250 ग्राम
सूजी – 250 ग्राम
टमाटर – 2
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
अदरक कटा – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
मटर का चीला बनाने की विधि
मटर का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मटर के दानें लें और उन्हें पानी से धोकर साफ कर लें. अब टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें. इसके बाद मिक्सर जार में मटर के दाने, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें.
तैयार पेस्ट को एक मिक्सिंग बाउल में डालें और उसमें सूजी, बारीक कटा प्याज, टमाटर, जीरा, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें. इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तवा हल्का गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें.
तवा गर्म होने के बाद एक कटोरी में मटर का पेस्ट लें और उसे तवे के बीच में डालकर चारों और गोल घुमाते हुए फैला दें. कुछ देर बाद चीला पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर चीले को सेकें.
इसी तरह पलट पलटकर चीला तब तक सेक लें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा भूरा न हो जाए.
जब चीला अच्छी तरह से सिक जाए तो उसे एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे पेस्ट से एक-एक कर मटर चीला बनाते जाएं. खाने के लिए स्वादिष्ट मटर चीला बनकर तैयार हो चुके हैं. इन्हें टमाटर सॉस या मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...