Google Analytics Meta Pixel TODAYS RECIPIE:स्वीट कॉर्न की मसालेदार सब्जी - Ekhabri.com

TODAYS RECIPIE:स्वीट कॉर्न की मसालेदार सब्जी

स्वीट कॉर्न को कई तरह से खाया होगा. मसाले वाले कॉर्न, पिज्जा-बर्गर या सैंडविच में डाल कर. रोल्स और पास्ता में भी स्वीट कॉर्न डाला जाता है लेकिन क्या आपने कभी इसकी सब्जी खाई है? इंडियन फ्लेवर वाली स्वीट कॉर्न की सब्जी एक बार जरूर ट्राई करें. आपके टेस्ट बड्स को भी इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा. बच्चे भी मजे से इसे खाएंगे. आप इसमें फ्रोजन स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल भी कर सकते हैं क्योंकि इसे पकाना आसान रहेगा. अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आप इस सब्जी को बनाएं और इसमें पनीर भी डाल सकते हैं. जानिए, इसे बनाने का आसान तरीका .

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी, कहा..राशन कार्ड बनवाने अब कहीं जाने की जरूरत नहीं...बस 14545 डॉयल करिये और घर पहुंचेगा मितान


स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

2 कप स्वीट कॉर्न 1 शिमला मिर्च 2 प्याज 2 टमाटर 4 हरी मिर्च आधा कप मलाई स्वादानुसार नमक 1 चम्मच लाल मिर्च आधा चम्मच हल्दी 1 चम्मच सब्जी मसाला 1 चम्मच कसूरी मेथी आधा चम्मच बारीक कटी अदरक एक चुटकी हींग आधा चम्मच जीरा 1 साबुत लाल मिर्च स्वीट.

कॉर्न की सब्जी बनाने का तरीका

0 स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने के लिए आप स्वीट कॉर्न का पैकेट बाजार से खरीद सकते हैं. फ्रोजन और लूज दोनों तरह के कॉर्न आपको मिल जाएंगे. आप चाहें तो भुट्टे से दानों को अलग भी कर सकते हैं.

0 अच्छे से दानों को धो कर साफ कर लें. इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक लें. इन सभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें.

0 मिक्सी में फ्रेश मलाई भी डालें. अब गैस पर पैन या कड़ाही रखें और तेल डाल कर गर्म करें. गर्म तेल में एक चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा और एक साबुत मिर्च डाल कर चटराएं.

Read Also  अर्धनग्न हालत में मिली युवक की lash

0 इसके बाद सब्जियों का पेस्ट डाल कर पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर पकाएं. इसमें थोड़ा पानी डालें. आप चाहें तो इसमें शिमला मिर्च और गाजर के बारीक टुकड़े भी डाल सकते हैं.

0 अब इसमें स्वीट कॉर्न डालें और पकने दें. ग्रेवी में सब्जी मसाला और कसूर मेथी डालें. सब्जी को ढक कर पकाएं. पकने के बाद इसमें बारीक कटा धनिया डाल कर मिक्स कर दें.

0 इस सब्जी को आप पराठे, चावल या रोटी के साथ परोसें. इसके साथ पापड़, चटनी और सलाद भी सर्व कर सकते हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...