Google Analytics Meta Pixel प्रकृति की गोद में बसा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरोधा दादर में छत्तीसगढी व्यंजनों का लुफ्त ले रहे पर्यटक - Ekhabri.com

प्रकृति की गोद में बसा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरोधा दादर में छत्तीसगढी व्यंजनों का लुफ्त ले रहे पर्यटक

कवर्धा । जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरोधा दादर (चिल्फी में) के पर्यटन केन्द्र में गायत्री महिला स्व. सहायता समूह के द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को परोस कर पर्यटन के अनुभव को और जायकेदार बना रही हंै। छत्तीसगढ़ी पकवान चैसेला, खुर्मी-ठेठरी, चिला, मुगोड़ी, भजीया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद देश के अलग-अलग कोने से आए पर्यटकों को सरोधा दादर के रिसॉर्ट में मिल रहा है। मैकल पर्वत श्रेणी के सतपुड़ा रेन्ज के जंगल और पहाडिय़ों में बसा सरोधा दादर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र है। जहां पर छत्तीसगढ़ से ही नहीं वरन देश के अलग-अलग कोने से पर्यटक आ कर रूकते है। इसका विशेष महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि सरोधा दादर राष्ट्रीय उद्यान कान्हा केसली के साथ भोरमदेव अभ्यारण के रेन्ज से लगा हुआ है। ऐसे स्थानों में हमेशा पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। जिनके सुविधाओं के लिए शासन द्वारा अनेकों प्रयास भी निरंतर किए जा रहे है। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत गायत्री महिला स्व. सहायता समूह के द्वारा छत्तीगढ़ व्यंजानों की सेवाएं पर्यटकों को दी जा रही है। इस काम से महिला स्व. सहायता समूह को बहुत ही बेहतर आमदनी होने लगा है। प्रति माह 12 से 15 हजार रूपए की आय इन्हें हो रही है। समूह की अध्यक्ष धर्मिन बाई ने बताया कि सरोधा दादर रिसोर्ट में छत्तीसगढ़ी व्यंजन की मांग बनी रहती है। पर्यटकों को उनके इच्छा अनुसार छत्तीसगढ़ी व्यंजन गरमा-गर्म परोसा जाता है, जिसमें विशेष रूप से चैसेला, चिला आदि रहता है। कभी-कभी पर्यटकों द्वारा छत्तीसगढ़ी भोजन की भी मांग की जाती है। ऐसे पर्यटकों को चना भाजी, लाल भाजी, दाल, चावल, आचार, पापड़ के साथ खाना भी हमारे समूह द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के तीन दिन शुक्रवार, शनिवार, एवं रविवार को पर्यटकों की ज्यादा भीड़ होती है एवं अन्य दिन भीड़ थोड़ी कम होती है। लेकिन समूह कि दस सदस्यी महिलाएं काम को आपस में बाट ली है। कोई रसोई का काम देखती है तो कोई सामग्रियों का लाना ले जाना करती है। प्रत्येक माह 12 से 15 हजार रूपए की आमदनी होता है ज्यादातर कमाई छुट्टियों के दिनों में होती है। हम सभी समूह की महिलाएं खुश है की हम अपना काम कर रहें है। हाथ में आपना व्यवसाय है और इससे अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए घर में पैसे आ रहें है। व्यवसाय खड़ा करने के लिए लगने वाले गैस चुल्हा, सिलेन्डर, कढ़ाई तवा जैसे अन्य आवश्यक सामग्री बिहान के तहत लोन लेकर पूरा किया है। अब इस लोन का ऋण भी समूह द्वारा चुकाया जा रहा है इस तरह हम महिलाएं होटल के व्यवसाय में आगे बढ़ रहीं है।
अब पर्यटन स्थल में लोगों को मिला रहा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद: सीईओ
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि आजीविका मिशन के तहत कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानो में महिलाओं द्वारा स्वल्पाहार केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। सर्वप्रथम मॉडल गौठान बिरकोना में भोर कलेवा के नाम से स्वल्पाहार केन्द्र प्रारंभ किया गया था। इसके बाद जिला पंचायत परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, पोड़ी चौक, पण्डरिया के बाद अब जि़ले के पर्यटन केंद्र सरोधा दादर में महिला समूह द्वारा स्वल्पाहार केंद्र से जुड़कर कार्य कर रहीं है। सभी स्वल्पाहार केन्द्रो में महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा जा रहा है और इससे महिला समूह की आजीविका संर्वधन का कार्य हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...