Google Analytics Meta Pixel छात्रावास-आश्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न - Ekhabri.com

छात्रावास-आश्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के तत्वावधान में ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में चल रहे मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। विगत् 08 जून से चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रावास-आश्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाना था। समपान सत्र के अंत में मास्टर ट्रेनर्स से फीडबैक लिया गया और समापन सत्र में पढाई के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, किचन गार्डन की उपयोगिता, स्वस्थ शरीर, कैरियर गाइडेंस, पौष्टिक आहार की आवश्यकताएं के साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विषय-विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई।   सत्र को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ ने कॅरियर गाइडेंस विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने एकलव्य, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी तथा राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पात्रता परीक्षा आदि की तैयारी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सत्र को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री बी.आर.साहू, ने कहा कि जीवन में अनुशासन का अत्यंत महत्व है जो व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासित है, उसके सफल होने की दर उतनी अधिक बढ़ जाती है। प्रशिक्षण सत्र को यूनिसेफ की स्टेट कंस्लटेंट श्रीमती पार्वती नायर ने भी सम्बोधित किया और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल देने की बात कही।    कार्यशाला में यूनिसेफ की स्टेट हेड सुश्री स्नेहिल ने कहा कि बाल संरक्षण ‘‘बच्चों को किसी भी कथित या वास्तविक खतरे से या उसके खिलाफ सुरक्षा से संबंधित है’’। बाल संरक्षण किसी एक संस्था विशेष की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उद्यानिकी विभाग के अपर संचालक श्री भूपेन्द्र पांडे ने किचन गार्डन की महत्ता बतायी। डाईट रायपुर के व्याख्याता श्री छबीराम साहू ने विद्यार्थियों के लिए फिटनेस एवं योगा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। साथ ही न्यूट्रिशनिस्ट डॉ.नमिता पांडे ने विद्यार्थियों को संपूर्ण पौष्टिक आहार के लिए भोजन मीनू में किस-किस सामग्री को किस-किस मात्रा में शामिल किया जाए, उस पर विस्तार से जानकारी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *