भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर दी है। अब मोबाइल सिम कार्ड को बिना रिचार्ज किए ज्यादा दिनों तक सक्रिय रखा जा सकेगा। यह नया नियम सभी प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल पर लागू होगा। इसके तहत, यदि आप दो सिम कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको न्यूनतम रिचार्ज की जरूरत पड़ेगी, ताकि आपका सिम कार्ड ब्लॉक न हो। आइए जानते हैं कि प्रत्येक नेटवर्क पर सिम कार्ड कितने दिनों तक बिना रिचार्ज के सक्रिय रहेगा।
रिलायंस जियो यूजर्स को बिना रिचार्ज किए 90 दिनों तक अपना सिम कार्ड सक्रिय रखने की सुविधा दी जा रही है। 90 दिनों के बाद यदि सिम को रिचार्ज नहीं किया जाता है, तो उसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा और वह नंबर किसी दूसरे यूजर को दिया जा सकता है। हालांकि, अगर रिचार्ज किया गया तो सिम को फिर से सक्रिय किया जा सकता है।
एयरटेल यूजर्स को भी बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक सिम सक्रिय रखने की छूट मिली है। इसके बाद 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिसमें रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। यदि इस दौरान रिचार्ज नहीं किया जाता है, तो सिम कार्ड हमेशा के लिए बंद हो जाएगा और किसी अन्य यूजर को आवंटित किया जा सकता है।
वोडाफोन-आइडिया नेटवर्क पर भी सिम कार्ड 90 दिनों तक बिना रिचार्ज के सक्रिय रह सकता है। इसके बाद, यदि आप सिम को सक्रिय रखना चाहते हैं तो कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल अपने सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के सबसे ज्यादा 180 दिनों तक सक्रिय रखने की सुविधा प्रदान करता है। यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प होगा जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं।
यदि किसी सिम कार्ड में 20 रुपये का बैलेंस है और वह 90 दिनों तक एक्टिव रहती है, तो वह सिम कार्ड अगले 30 दिनों तक भी बंद नहीं होगा। इस तरह, आपको सिम को 120 दिनों तक इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...