रायपुर । राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के महानदी भवन, अटल नगर में आवास एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव, कलदियुस तिर्की को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही, जल संसाधन विभाग में इंद्रजीत उईके को प्रमुख अभियंता बनाया गया है। यह नया आदेश जल संसाधन विभाग मंत्रालय से महानदी भवन, अटल नगर में जारी किया गया है।











