Google Analytics Meta Pixel सांझ‘‘ एक शाम कार्यक्रम में ट्रांसजेडरों ने जीता दर्शकों का दिल - Ekhabri.com

सांझ‘‘ एक शाम कार्यक्रम में ट्रांसजेडरों ने जीता दर्शकों का दिल

sanj111
sanj111

छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों पर थिरके कलाकार
ट्रांसजेंडरों के कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी नेे किया मंत्रमुग्ध 

रायपुर-सांझ एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समूह के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों से मनोरंजक और दिल को छू देने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने ट्रांसजेंडरों की प्रतिभा को सराहा। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।  सांझ एक शाम तृतीय लिंग कलाकारों के नाम संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से तृतीय लिंग वर्ग के कलाकारों ने एक सुंदर शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विगत वर्ष संस्कृति संचालक श्री विवेक आचार्य के मार्गदर्शन में की गई थी। छत्तीसगढ़ में किन्नर समाज की प्रतिभा को साँझ के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता मिल रही है। सांझ एक शाम कायर्क्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रायगढ़ तृतीय लिंग समूह की मधु बाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने की। तृतीय समुदाय के कलाकारों को मौका देने के लिए आयोजित सांझ एक शाम कार्यक्रम के लिए तृतीय लिंग समूह की ओर से विद्या राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में तृतीय लिंग समूह के कलाकारों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों द्वारा मां काली वंदना एवं नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने सुआगीत, कर्मा गीत, ददरिया व होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रायपुर के श्री युवराज बाघ एवं साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ-साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। दुर्ग के कांता एली महानंद ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा किन्नर के जीवन पर आधारित आकर्षक एवं संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी ए.आई.जी. श्री संजय सिंह, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री आलोक देव, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री नदीम काजी, उप संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री उमेश मिश्रा, आदिवासी कला परिषद के अध्यक्ष श्री नवल शुक्ला, तृतीय लिंग समूह से विद्या राजपूत, वरिष्ठ फोटो ग्राफर दीपेन्द्र दीवान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *