Google Analytics Meta Pixel शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार प्रपत्र को लेकर सीपीआई ने धरना दे ज्ञापन सौंपा - Ekhabri.com

शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार प्रपत्र को लेकर सीपीआई ने धरना दे ज्ञापन सौंपा

कोण्डागांव। जिले के माकड़ी तहसील में शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार प्रपत्र आदि को लेकर सीपीआई कोण्डागांव के द्वारा धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया है। सीपीआई कोण्डागांव के जिला सचिव का.तिलक पाण्डे के दिषा निर्देषानुसार कोण्डागांव जिले के माकड़ी तहसील के विभिन्न ग्रामों में निवासरत ग्रामीणजनों से निरंतर प्राप्त हो रही समस्याओं व मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, वनाधिकार प्रपत्र आदि जैसी 5 गंभीर मुद्दों को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विभिन्न ग्रामों के पीडि़त ग्रामीणजनों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय माकड़ी में एक दिवसीय धरना देकर राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन को तहसीलदार माकडी को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि माकड़ी तहसील में शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार प्रपत्र आदि समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये की वजह से माकड़ी तहसील का विकास थम सा गया है। माकड़ी तहसील में व्यवसायिक पाठ्यक्रम की कोई सुविधा नहीं है, जिसके कारण माकड़ी तहसील के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए बाहर जाना पड़ता है।
चिकित्सा का स्तर अत्यन्त निम्न कोटी का है, सामान्य सर्दी-खांसी के ईलाज लिए भी माकड़ी तहसील से बाहर जाना पड़ता है। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2008 पूरे देश में एक साथ लागु हो चुका है। वनाधिकार कानुन को लागु हुए आठ वर्ष से भी अधिक का समय हो चुका है पर वास्तविक हकदार किसानों को वनाधिकार कानुन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन द्वारा गांवों का सीमांकन भी ग्रामीणों से बिना चर्चा किये किया गया है, जिससे ग्रामीणों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी है। भूमिहीन किसानों द्वारा जब वन भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य प्रारंभ किया गया उस दौरान गांव की सीमायें अलग थी, इसी दौरान वन विभाग द्वारा वनों का सीमांकन कर वन की सीमायें संबंधित ग्राम पंचायतों से सलाह लिए बिना की गयी, जिससे गांवों की सीमायें परिवर्तित हो गयी है, जिससे गांवों में वनाधिकार पट्टा को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी है। शासन-प्रशासन द्वारा भी वनाधिकार प्रपत्र दिये जाने में दोहरी नीति अपनायी जा रही है। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी इसी तरह की समस्याओं को लेकर लगातार आन्दोलनरत रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए माकड़ी तहसील की उक्त समस्याओं का निराकरण कर आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह करते हुए सीपीआई जिला कोण्डागांव की तहसील शाखा माकड़ी बस्तर संभाग के सभी जाति वर्ग के लोगों को जो वन भूमि पर वर्ष 2005 के पूर्व से काबिज काश्त हैं उन्हें वरियता के आधार पर वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2008 के प्रावधानों के तहत वनाधिकार प्रपत्र तत्काल प्रदान किया जाय। वे किसान जो 2005 के पूर्व से वन भूमि पर काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे है व उन्हें वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2008 के तहत वन अधिकार मान्यता प्रपत्र प्राप्त नहीं हो पाया है व उनके द्वारा काबिज भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है, उस पर तत्काल रोक लगायी जाये। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से बिना सलाह मशविरा किये वनों की तथा गांवों की सीमायें निर्धारित की गयी है जिससे ग्रामीणों में वन तथा गांवों की सीमा को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है उस पर तत्काल जांच कमेटी बैठाकर ग्रामीणों की सलाह से 1908 व 1924 के राजस्व तथा पुराने वन नक्शों के आधार पर ग्राम व वनों की सीमायें निर्धारित की जाये। कोण्डागांव जिले के माकड़ी व विश्रामपुरी तहसील में तत्काल महाविद्यालय की स्थापना की जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...