Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के जनजातीय किसानों की आय बढ़ाने तिलहन उत्पादन पर जोर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के जनजातीय किसानों की आय बढ़ाने तिलहन उत्पादन पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में 40 से अधिक किसानों और वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्नत बीजों, वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, खरपतवार प्रबंधन और कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से तिलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों को रामतिल, सूरजमुखी, कुसुम, तिल, अलसी और सरसों के बीज सहित अन्य कृषि आदान वितरित किए गए।

 

कार्यशाला का आयोजन जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादकता और आजीविका बढ़ाने के लिए तिलहन उत्पादन प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ. आर. के. माथुर, जनजातीय उप-योजना कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. जी. सुरेश, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी और विभिन्न केंद्रों के वैज्ञानिकों के साथ प्रगतिशील जनजातीय किसान शामिल हुए।

 

विश्वविद्यालय के कुलपति ने तिलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर देते हुए भारत को तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों और वैज्ञानिकों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्नत उत्पादन तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम करना जरूरी है।

 

कार्यशाला में बस्तर और सरगुजा अंचल सहित छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों से आए जनजातीय किसानों को विभिन्न तिलहन फसलों की खेती, उनकी विविधता और उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों को रायपुर में तिलहन फसलों की विविधता और प्रसंस्करण से संबंधित प्रदर्शनों का अवलोकन भी कराया गया। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

Read Also  नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 गांवों में विकास की रफ्तार  

 

कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. आर. के. माथुर ने बेमेतरा में अलसी के डंठल से धागा और कपड़ा बनाने की प्रसंस्करण तकनीक का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस तकनीक को किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया। अलसी के डंठल जैसे कृषि अवशेषों का उपयोग कर धागा और कपड़ा बनाने से कृषि संसाधनों का मूल्यवर्धन किया जा सकता है। इससे किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर विकसित करने में मदद मिल सकती है।

 

अखिल भारतीय समन्वित अलसी अनुसंधान परियोजना के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. संजय के. द्विवेदी ने जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत तिलहन फसलों से संबंधित संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने, खेतों में प्रदर्शन आयोजित करने, प्रशिक्षण देने और वैज्ञानिक मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उचित भंडारण, प्रसंस्करण और बाजार से बेहतर जुड़ाव को भी तिलहन खेती की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

 

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उनकी आजीविका को मजबूत बनाना था। किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार, कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित करने और जनजातीय किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में पहल की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *