Google Analytics Meta Pixel इंदौर में आदिवासी भाइयों को पाइप से पीटा, रातभर बंधक बनाकर रखा - Ekhabri.com

इंदौर में आदिवासी भाइयों को पाइप से पीटा, रातभर बंधक बनाकर रखा

इंदौर-इंदौर में दो आदिवासी लड़कों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक दोनों को पाइप से पीटते दिख रहा है। मारपीट करने वाला युवक गालियां भी दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठन जयस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना के बहाने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। जयस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम बुंदेला ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे राऊ क्षेत्र की है। पीड़ित और उसका भाई दोनों नाबालिग हैं। वे धार जिले के नालछा के रहने वाले हैं। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सड़क पर बाइक फिसल गई और दोनों गिर गए। पीछे से आ रहे युवक ने उन्हें रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा और गाली देने लगा। युवक नशे में था। दोनों भाइयों ने गाली देने का विरोध किया तो विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक सुमित चौधरी अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को राऊ क्षेत्र में एक जगह ले गया। वहां दोनों को रातभर बंद रखा और जमकर पीटा। शनिवार तड़के जैसे-तैसे दोनों भाई वहां से बाहर निकले और अपने गांव नालछा के सरपंच और परिजन को फोन करके घटना की जानकारी दी। दोनों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मारपीट के दौरान जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। घटना को लेकर आदित्य मिश्रा, डीसीपी इंदौर ने ये बताया ये राऊ थाना क्षेत्र की घटना है। 7 जुलाई को रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों पीड़ित अपने भाई के साथ ट्रेजर फेंटसी के सामने से गुजर रहे थे। वहां उनकी बाइक स्लीप हो गई। इस दौरान वहां तैनात गार्ड्स के साथ उनकी बहस हुई। जिस पर गार्ड्स उन्हें किडनैप कर गार्ड्स हाउस ले गए। वहां उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। जैसे ही पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली। पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची। उसके बाद आरोपियों पर आईपीसी, किडनैपिंग, मारपीट करना, गाली-गलौज करना, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका साथी जितेंद्र बघेल और प्रेम शंकर को भी हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों के भी सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *