गौरेला पेंड्रा मुख्य मार्ग पर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा निर्मित खेल परिसर का भवन वर्ष 1998 में निर्मित हुआ था।निर्माण की गुणवत्ता इतनी मजबूत थी कि मात्र रंग-रोगन से ही भवन चमचमाने लगा, परंतु इसके जीर्णोद्धार क़े लिए अधिकारी एवं ठेकेदारों ने मिलकर 1 करोड़ 18 लाख की राशि का बंदर बांट किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यह आरोप दस्तावेजों के साथ लगाया है। मामले की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भी की गई है। शिकायत के बाद मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने मामले में जांच कमेटी बना दी है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आदिवासी विकास विभाग भ्रष्टाचार और अनियमितता का पर्याय बन गया है, कभी छात्रावास में तो कभी निर्माण कार्यों में। इस बार आदिवासी विकास विभाग में गुरुकुल खेल परिसर में स्थित छात्रावास के मरम्मत के नाम पर 1 करोड़ 18 लाख रुपए का मरम्मत कार्य कराया गया। कांग्रेस शासन काल में निकाले गए टेंडर पर ही सवालिया निशान लग गए हैं। टेंडर किसी बड़े अखबार में ना निकाल कर ऐसे अखबार में निकाला जिसका जिले में वितरण ही नहीं होता है। आश्चर्य की बात यह है कि 1 करोड़ 18 लाख रुपए के काम में सिर्फ पांच निविदा कारों ने ही निविदा प्रस्तुत की जिसमें सिर्फ तीन टेंडर ही पात्र पाए गए और सभी काम इन्हीं तीन निविदा में बंट गए। जिस आदिवासी विकास विभाग में निर्माण और मरम्मत कार्यों की निविदा 20 से 30% कम में होती थी, वहीं इस मरम्मत कार्य की निविदा 18 पैसे से लेकर ₹ 1 कम में हुई, वही जिस मरम्मत कार्य का नाम लेकर एक करोड़ 18 लाख रुपए की बिलिंग की बात सामने आ रही है वह पूरा कार्य ही सवालों के घेरे में है।
बिल्डिंग में टाइल्स लगाकर दीवारों में रंगाई-पुताई और दरवाजा में पॉलिश कर एक करोड़ 18 लाख रुपए की बिलिंग कर ली गई, जबकि दरवाजे खिड़कियां अब भी जर्जर हैं, दीवारों में जगह-जगह क्रेक नजर आ रहे हैं, पुट्टी उखड़ रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि इस मामले में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त समेत सभी कर्मचारी जो निविदा प्रक्रिया में शामिल थे, पर जांच कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। युवा मोर्चा इस मामले को सड़क तक लड़ने को तैयार है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...