ग्वालियर में पोल्ट्री फार्म और फाइनेंस का झांसा देकर ठगने वाली इंदौर की लेडी डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेडी डॉन ने डीडी नगर में फर्जी दफ्तर खोला था। जहां लोगों को फंसाकर हर महीने मोटा मुनाफा देने का लालच देती थी। लेडी डॉन गैंग दफ्तर को बंद कर भागने की फिराक में था। मगर, ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को उन पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने लेडी डॉन को दबोच लिया, जबकि उसके दो सहयोगी भाग गए। लेडी डॉन पर इंदौर और सीहोर में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है।
इंदौर पुलिस का सिरदर्द सपना साहू एक महीने से ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में डेरा जमा रखा था। उसने चावला मार्केट डीडीनगर में एग्रो सीडस एंड फार्मिंग के नाम से फर्जी दफ्तर खोला था। शंकपुरी गोला का मंदिर निवासी ट्रैवल्स कारोबारी गजराज सिंह सिकरवार को सपना साहू ने अपनी यहां पहचान छिपाकर सुरभि शर्मा बनकर ठगी का कारोबार कर रही थी। गजराज को दोस्त रामहेत तोमर के जरिए पता चला था एग्रो सीडस कंपनी को किराये पर गाड़ियों की जरूरत है, इसलिए कंपनी के दफ्तर गए। सपना ने दोनों गाड़ियों को 1 लाख 20 हजार रुपया महीना किराये पर लेना तय किया। दूसरे दिन उन्हें लेडी डॉन के साथी सौरभ चौहान और हरीश भाटिया ने उनसे खेत भी ठेके पर लेकर पॉल्ट्री फार्म खोलने की कहा। उसके एवज में 1 लाख रुपया महीना देने की बात कहते हुए 45 दिन में खेत को पॉल्ट्री फार्म में बदल देने को कहा।
रामहेत तोमर को कहा गया कि शुरुआत में 3 लाख 60 हजार रुपया निवेश करना होगा। जालसाजों पर भरोसा कर 1 लाख 50 हजार रुपया दे दिया। इस गैंग का दूसरा शिकार कमलेश कुशवाह भी बन गया। उसने पुलिस को बताया कि सपना और उसकी गैंग ने उन्हें कार फाइनेंस कराने का झांसा देकर 1 लाख 86 हजार रुपए और देवेन्द्र गुर्जर से 50 हजार रुपए ठगे है।ठगों ने दफ्तर में कुछ लोगों को नौकरी पर भी रखा था। ठग जब पैसा समेट कर भागने की फिराक में था तब कर्मचारियों को शक हो गया। इन लोगों ने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस आई तो सपना मिल गई, लेकिन सौरभ चौहान और हरीश भाटिया भाग निकले।
आरोपी सपना मूलत कुंजवन कॉलोनी इंदौर की रहने वाली है और इंदौर में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं और पूर्व पति अतुल शर्मा के साथ 2006 में चिटफंड कारोबारी में उस पर सीहोर पुलिस ने केस दर्ज किया था। फ़िलहाल पुलिस ने लेडी डॉन के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर अन्य ठगी की वारदात को लेकर पूछताछ करते हुए फरार हुए उसके गैंग के दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...