Google Analytics Meta Pixel ग्वालियर में कृति सम्मान से सम्मानित होंगे बस्तर के त्रिलोक महावर - Ekhabri.com

ग्वालियर में कृति सम्मान से सम्मानित होंगे बस्तर के त्रिलोक महावर

  • छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार हैं महावर





दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के माटी पुत्र एवं वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोक महावर को 13 मार्च को मध्य प्रदेश ग्वालियर में आयोजित एक समारोह में साहित्य के प्रतिष्ठित पुरस्कार कृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान हाल ही में प्रकाशित उनके काव्य संग्रह नदी के लिए सोचो के लिए दिया जा रहा है।

इस पुस्तक का लोकार्पण विगत 1 जनवरी 2022 को सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा रायपुर में किया गया था।

आयोजक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था किस्सा कोताह के संचालक श्री ए असफल के अनुसार स्वयं उन्होंने श्री राज बोहरे एवं श्री राम गोपाल भावुक की जूरी ने पुरस्कार हेतु चयन में भूमिका अदा की। वर्तमान समय में जल वायु एवं प्रकृति पर मंडरा रहे खतरे और उससे निपटने के लिए जन जागरण की मुहिम छेड़ने वाली यह पुस्तक प्रकाशित होते ही काफी चर्चित हो गई है,जो अमेजान पर उपलब्ध है। विशेष रुप से प्राकृतिक जल स्रोतों के भयावह प्रदूषण को यह पुस्तक भली-भांति इंगित करती है। नदियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। हवा दिनोंदिन जहरीली होती जा रही है। मिट्टी रसायनों के जहर से प्रदूषित हो गई है ।कटते जंगल,पिघलते ग्लेशियर व ग्लोबल वार्मिंग पर इस रचना संग्रह में समसामयिक प्रश्न उठाए गए हैं, जो आम आदमी को भी झकझोर देते हैं। प्रकृति के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए नदी के लिए सोचो काव्य संग्रह का चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि महावर साल 1975 से रचना कर्म में हैं और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े मुद्दों को अपनी रचनाओं में उठाते रहे हैं। अभी हाल में ही उन्हें भोपाल की संस्था साहित्य की बात ने मुरारी लाल श्रीवास्तव की स्मृति पुष्प शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया था।

इससे पहले उन्हें पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति आराधक श्री पुरस्कार नई दिल्ली, अंबिका प्रसाद दिव्य स्मृति पुरस्कार, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स पुरस्कार, थान खमरिया हिंदी साहित्य पुरस्कार तथा पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

महावर के अब तक पांच कविता संग्रह विस्मित ना होना ,इतना ही नमक, हिज्जे सुधारता है चांद, शब्दों से परे और नदी के लिए सोचो प्रकाशित हो चुके हैं। राजेश जोशी रामकुमार तिवारी तथा देशभर के 30 विद्वानों उनके कृतित्व पर कविता का नया रूपा कार संग्रह में अपने विचार प्रकट किए हैं जिसे प्रतिष्ठित साहित्यकार शशांक ने संपादित किया है। महावर की पुस्तक आज के समय में कविता शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है।

उनकी रचनाएं देश भर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने चार दशकों से भी ज्यादा समय तक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *