Google Analytics Meta Pixel एकलव्य के 9 विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर - Ekhabri.com

एकलव्य के 9 विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर



रायपुर। जहां चाह होती है वहां राह अपने आप बन जाती है।इसका उदाहरण है प्रदेश के आदिवासी अंचल में पढ़ने वाले बच्च जिन्होंने अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है, इससे आदिवासी बच्चों को डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्थापित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 9 विद्यार्थियों का चयन इस वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नीट 2021 में सफल विद्यार्थियों ने एकलव्य आदर्श विद्यालय कटेकल्याण जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की 5 छात्राओं, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के दो छात्रों, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया जिला रायगढ़ के दो छात्र शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषक परिवार से संबंधित हैं।
एकलव्य आदर्श विद्यालय कटेकल्याण जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की 5 छात्राओं ने दंतेवाड़ा जिले में संचालित छू लो आसमान कोचिंग संस्था से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी की है। इनमें से गीदम तहसील के गांव बडे़पनेड़ा की कुमारी पीयुषा वेक रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। इसी प्रकार गीदम तहसील के ही गांव बड़ेपनेड़ा की रमशीला वेक भी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। कुआकोण्डा तहसील के गांव समेली निवासी इन्दु कोडोपी छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। बीजापुर तहसील के गांव बोरजे की मदमा मेडे का चयन भी छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए हुआ है। कोंटा तहसील के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फंदीगुड़ा की सलवम पाले रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा कॉलेज रायपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी।

इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के श्री रघुनंदन धुर्वे शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसी विद्यालय के श्री दिग्विजय सिंह मसराम शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया जिला रायगढ़ के त्रिभुवन सिदार शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डॉक्टर की पढ़ाई करेंगे। इसी विद्यालय के पारसमणी राठिया भी शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *