Google Analytics Meta Pixel तृणमूल का बदला सुर, कहा-मोदी सरकार हटाने को महागठबंधन की जरूरत नहीं - Ekhabri.com

तृणमूल का बदला सुर, कहा-मोदी सरकार हटाने को महागठबंधन की जरूरत नहीं

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक विपक्षी दलों को लामबंद कर रही तृणमूल कांग्रेस ने अब सुर बदल लिया है। तृणमूल अब कह रही है कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को हटाने के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन की जरूरत नहीं है। तृणमूल के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ”ब्रायन ने कहा कि नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के अलावा झारखंड व महाराष्ट्र में ही विपक्षी महागठबंधन की जरूरत पड़ सकती है। उसे छोड़कर अन्य किसी राज्य में गठबंधन की जरूरत नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में जो पार्टी भाजपा की मुख्य विरोधी है, वहां उसी को मजबूती से अगले लोकसभा चुनाव में उसका मुकाबला करना चाहिए। पंजाब व दिल्ली में आम आदमी पार्टी, तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमिलनाडु में द्रमुक, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व बंगाल में तृणमूल को भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात में कांग्रेस की लड़ाई में कोई वोटकटवा नहीं बने, यह निश्चित करना भी जरूरी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तृणमूल के इस बदले रुख की वजह पिछले कुछ समय में उसके दो बाहुबली नेता पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी है। पार्थ को शिक्षक भर्ती घोटाले और अनुब्रत को मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पार्टी की छवि पर काफी असर पड़ा है। ऐसे समय में बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी खुद को पीएम पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की स्थिति में नहीं हैं।
दूसरी तरफ, राजद नेता व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह कहकर अटकलों को हवा दे दी है कि नीतीश कुमार पीएम पद के लिए विपक्ष के मजबूत चेहरा हो सकते हैं। इसे देखते हुए तृणमूल अब महागठबंधन की बात से हटते हुए यह कह रही है कि सभी प्रमुख क्षेत्रीय दलों को अपने स्तर पर भाजपा से मुकाबला करना चाहिए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...