Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश के सागर के नज़दीक प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा, 5 की मौत - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश के सागर के नज़दीक प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा, 5 की मौत

यूपी के औरैया जिले में हुएभीषण सड़क हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश से भी एक बड़ा सड़क हादसा होने का समाचार मिला है। छतरपुर और सागर जिले की सीमा पर बक्स्वाहा में मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गयी है। राहत और बचाव का काम जारी है।

सागर ज़िले में बंडा के नज़दीक मज़दूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। इसमें 5 मज़दूरों की मौत और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ट्रक में मजदूर अपने परिवार सहित सवार थे। इनमें बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी थे। बंडा से 20 किमी दूर बक्सवाहा के सेमरापुल के पास ये हादसा हुआ। दुर्घटना होते ही आसपास के इलाके के लोग मदद के लिए पहुंच और उन्होंने पुलिस को खबर दी। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों को तत्काल बंडा के प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।

जो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसमें पॉलिथीन के बंडल लदे हुए थे। ट्रक माल की सप्लाई करने जा रहा था। ये मज़दूर घर लौटने की मजबूरी में उसमें सवार हो गए। बंडा के नज़दीक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही चीख पुकार मच गयी। कुछ श्रमिक ट्रक के नीचे दब गए। उनमें से 5 ने दम तोड़ दिया और 15 लोगों को चोट आयी। घायलों को तत्काल 108 वाहन से बंडा के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि शनिवार सुबह युपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *