केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू-कश्मीर में हुई। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। लेन बदलने की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।
इस घटना के बाद एडीजी मुकेश सिंह ने बताया कि बनिहाल इलाके में हादसा हुआ है लेकिन सभी सुरक्षित हैं और सब कुछ नियंत्रण में है। कानून मंत्री रिजिजू वापस आ रहे हैं। इस हादसे को लेकर फिलहाल यही कहा जा रहा है कि रिजिजू सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं लगी है।









