वैश्विक महामारी कोरोना वायरस एक बार फिर से लोगों पर अपना प्रकोप दिखा रही है। आए दिन फिर से डेडली वायरस के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी इसका पूरा प्रकोप देखने को मिल रहा है। तीसरी लहर के बीच एक बार फिर से कई स्टार्स संक्रमित हो चुके हैं। अब हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी और टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।
खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक टेबल पर फूलों का गुलदस्ता, ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए ऑक्सीमीटर, टैबलेट, विक्स की डिब्बी, चॉकलेट और कुछ पेपर्स रखे हुए दिख रहे हैं। इसमें दृष्टि धामी अपनी ही वेब सीरीज देखती हुई नजर आ रही हैं।
इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद हैं, क्योंकि मैं तीसरी लहर से लड़ रही हूं। सौभाग्य से, मैं इन लिली को सूंघ सकती हूं और ट्विक्स (चॉकलेट) को एंजॉय कर सकती हूं। इन आशीर्वादों पर भरोसा! अब प्यार और अच्छा खाना स्वीकार कर रही हूं।’ सोशल मीडिया पर दृष्टि धामी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, डेलनाज ईरानी ने शनिवार को अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे लेकर उन्होंने बताया कि जब वह शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें कंपकपी सी महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें तेज बुखार और शरीर में दर्द होने की समस्या हुई ।नए साल के दो दिन पहले ऐसा होने की वजह से वह मायूस हो गई थीं। लेकिन उनका मानना था कि यह दौर भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।
डेलनाज ने कहा कि मैं बेहद निराश हूं क्योंकि यह सब नए साल की शुरुआत में हुआ है और मैं लंबे समय के बाद टीवी पर वापस आ रही थी, लेकिन कहते हैं न कि सब कुछ परफेक्ट नहीं होता है, तो नजर लग जाती है। शायद यही हुआ है। मुझे खुद की नजर लग गई है।’ उन्होंने आगे बताया कि वह अपना ख्याल रख रही हैं और जल्द से जल्द ठीक होने की कोशिश कर रही हैं।
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...