उज्जैन। अगर, आप नए साल की शुरुआत या उससे कुछ दिन पहले धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। या फिर आप नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नए साल से कुछ दिन पहले बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव आठ दिन तक रहेगा, इसके तहत भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन बुकिंग करनी होगी।
महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि हर वर्ष नववर्ष के समय भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसे देखते हुए प्रतिवर्ष नववर्ष के समय भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी जाती है। इस वर्ष भी 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाएगी। इस अवधि में सभी श्रद्धालुओं को भस्म आरती के दर्शन करने के लिए ऑफलाइन परमिशन लेनी होगी।
1700 श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे दर्शन
वर्तमान में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एक दिन में लगभग 1400 श्रद्धालु भस्म आरती के दर्शन करते हैं, जबकि ऑफलाइन व्यवस्था में केवल 300 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाते हैं। लेकिन, इन 8 दिनों में ऑनलाइन बुकिंग बंद कर एक दिन में 1700 श्रद्धालुओं को ऑफलाइन व्यवस्था के तहत दर्शन करवाए जाएंगे।
पिनाकी द्वार के काउंटर पर मिलेंगे फॉर्म
26 दिसंबर से मंदिर में ऑफलाइन दर्शन की व्यवस्था शुरू होगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थित पिनाकी द्वार के काउंटर से रात 10 बजे के बाद ऑफलाइन दर्शन के फॉर्म दिए जाएंगे। इन फॉर्म को आवश्यक जानकारी के साथ जमा करने के बाद ही श्रद्धालु भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...