पिछले नौ महीने से ज्यादा समय से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूस की हवाई रक्षा की पोल खुल गई है। यूक्रेन ने लगातार दूसरे दिन रूस में घुसकर उसके एक और वायुसेना अड्डे को निशाना बनाया। मंगलवार को ड्रोन हमले में वायुसेना अड्डे से आग की लपटें उठने की तस्वीरें सामने आई हैं। यूक्रेन ने एक दिन पहले रूस में सैकड़ों किलोमीटर अंदर दो वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया था। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी।
यूक्रेन के समीप स्थित रूसी शहर कुर्स्क के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के हुए हमले के बाद वायुसेना अड्डे से काले धुंए का उठते गुबार की तस्वीरें साझा की। यहां के गवर्नर ने बताया कि एक तेल भंडार फूंक गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले रूस ने एंजेल्स और रायजान हवाई अड्डों पर ड्रोन हमले की पुष्टि की थी। दोनों अड्डों पर कई बमवर्षक हमले के लिए तैयार स्थिति में रहते हैं। हालांकि यूक्रेन ने इन हमलों की सीधे तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन खुशी देखने को मिली।
हमले के बारे में पूछे जाने पर यूक्रेनी रक्षा मंत्री ओलेस्की रेजनिकोव ने मजाक में कहा कि रूसी अड्डों से लापरवाही में सिगरेट से धुंआ उठा होगा। इधर, रूस ने हमले के जवाब में यूक्रेन में बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए। जबकि यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि उसने करीब 70 मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि हमलों में बिजली संयंत्रों को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। इससे यूक्रेन के बड़े इलाके में अंधेरा छा गया है।
सैनिकों से मिले जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की मंगलवार को पश्चिमी डोनबास क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे और सैनिकों से मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा, आप हमारी आजादी की अग्रिम चौकी हैं। आप हमारी ताकत हैं।
अभी शांति वार्ता की संभावना नहीं: क्रेमलिन
रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा कि वह यूक्रेन में स्थायी शांति को लेकर अमेरिका की बात से सहमत है। लेकिन अभी वार्ता की कोई संभावना दिख नहीं रही है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने कहा था कि यूक्रेन में जारी संघर्ष का कूटनीति के माध्यम से समाधान निकलना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...