Google Analytics Meta Pixel माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में कलिंगा विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन - Ekhabri.com

माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में कलिंगा विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन






नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार 18/11/2022 को संपन्न हुआ। जिसमे डिप्लोमा, स्नातक, स्नाकोत्तर और पी.एच.डी. के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन की माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार मिश्रा उपस्थित थें।



नया रायपुर स्थित विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस भव्य समारोह के अवसर पर सभी प्राध्यापकों ने कुलाध्यक्ष महामहिम के साथ, गणवेश धारण किए हुए शोभायात्रा के रूप में दीक्षांत स्थल में प्रवेश किया। समारोह का शुभारंभ कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया उइके, अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार मिश्रा, – कलिंगा विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोरा, उपकुलाधिपति डॉ. सज्जन सिंह, ट्रस्टी डॉ. सीमा अरोरा, ट्रस्टी डॉ. शर्मिला, कुलपति डॉ आर. श्रीधर, महानिदेशक डॉ. बायजू जॉन, कुलसचिव डॉ. संदीप गाँधी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आशा अंभईकर और डीन अकादमिक मामलों प्रोफ़ेसर राहुल मिश्रा की उपस्थिति में माँ सरस्वती के मूर्ति पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।



समारोह के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर के द्वारा दीक्षांत संदेश प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात दीक्षार्थियों को डिप्लोमा, स्नातक, स्नाकोत्तर और शोधार्थियों को पी.एच.डी से अलंकृत किया गया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने दीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- उपाधिधारक विद्यार्थी अपने भविष्य के उद्देश्य को केन्द्रित करते हुए परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। मार्ग जीवन के प्रत्येक मार्ग में कठिनाईयाँ भी आती हैं किन्तु मजबूत इरादों के साथ उन्हे परास्त किया जा सकता है। उन्होने उपाधिधारक सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएँ प्रदान की।


विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ शासन की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- कलिंगा विश्वविद्यालय ने स्थापना के कुछ वर्षो में ही मध्य भारत के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बना लिया है। उन्होने विश्वविद्यालयों मे प्रदान की जाने वाली अनुसंधानपरक और उच्च गुणवक्तापूर्ण शिक्षा के साथ विश्व स्तरीय अधोसंरचना के लिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

उन्होने कहा कि- दीक्षांत समारोह, विश्वविद्यालय का बहुप्रतीक्षित गौरवशाली अवसर है जिसका प्रत्येक विद्यार्थी को इंतजार रहता है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि- मुझे पुरी उम्मीद है कि आज उपाधि प्राप्त करने वाले “वसुधैव कुटुम्बकम“ की भावना को स्वीकार करके अपने ज्ञान का प्रसार, समाज, राष्ट्र और मानव जाति के कल्याण कें लिए करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि- बदलती परिस्थितियों में नवाचार बहुत जरूरी है। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों में अनुसंधान करें और ज्ञान से हम सभी लाभान्वित हों।

कार्यक्रम के अंतिम चरण मे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गाँधी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंच संचालन श्री कपिल केलकर विभागाध्यक्ष (फैशन डिजाइनिंग विभाग) और श्रेया द्विवेदी सहायक प्राध्यापक, (पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग) ने किया। इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शासी निकाय एवं प्रबध्ं मंडल के सदस्य, अभिभावकजन, विद्यार्थी एवं सम्माननीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...