Google Analytics Meta Pixel जल जीवन मिशन के तहत कठवा के ग्रामीणों को मिल रहा है अब भरपूर पानी - Ekhabri.com

जल जीवन मिशन के तहत कठवा के ग्रामीणों को मिल रहा है अब भरपूर पानी

गरियाबंद – जिले के सुदूरवर्ती वनांचल ग्राम कठवा जो कि मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट का आश्रित ग्राम है। मैनपुर जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 45 किलोमीटर दूर है और ग्राम कठवा मैनपुर से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। ग्राम कठवा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के अधिकांश लोग निवास करते हैं। यहां जल जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक हर घरों में पाईप लाईन बिछाकर नलों के माध्यम से 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन शुद्ध जल जल जीवन मिशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के चलते ग्राम कठवा में प्रत्येक घरों में नल के माध्यम से शुद्ध जल लोगों के लिए सुबह-शाम पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहा है। जल जीवन मिशन योजना आने से पहले यहां के लोग घरों से दूर स्थित हैण्डपंप या तालाब से रोजाना पानी की व्यवस्था करते थे। यह उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुका था। बारिश के समय यहां के लोगों को कीचड़ एवं गर्मी के समय तालाब सूख जाने से निस्तारी एवं पेयजल की व्यवस्था करने में  समस्या का सामना करना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में नल लगने गांव की राधा बाई एवं सोनबती बताती है कि उन्हें भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा है एवं घर के बच्चों एवं बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। साथ ही रोजाना नहाने कपड़ा धोने के लिए उन्हें तालाब नहीं जाना पड़ रहा है। तालाब के गन्दे पानी से खाज-खुजली की समस्या हमेशा बनी रहती थी। अब नल लगने के पश्चात् नहीं के बराबर है। इस भीषण गर्मी के मौसम में भी कठवा ग्राम में हर घर रोजाना शुद्ध जल पर्याप्त मात्रा में गांव वालों को उपलब्ध हो रहा है। इसी तरह कुमारी, घासीराव तथा रामेश्वर बताते है कि अब यहां के लोगों को पानी को लेकर परेशान होने एवं दूर से पानी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। सभी ग्रामवासी पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से बहुत ही खुश हैं। साथ ही बचत पानी से साग भाजी का उत्पादन कर अपना जीविका चला रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *